scriptदो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट | Cold winds increased cold, night's mercury fell 2.1 degrees | Patrika News
ग्वालियर

दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट

अंचल के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के बाद देर शाम शहर में मौसम बदल गया था और ठंडी हवाएं चलने लगी थीं। इसके बाद शुक्रवार को सुबह आधे घंटे बारिश होने से दिन का तापमान करीब ५ डिग्री नीचे गिरकर २५.५ पर आ गया था, जबकि रात का तापमान बढ़कर १४.९ पर पहुंच गया।

ग्वालियरNov 30, 2019 / 10:21 pm

Pawan Dixit

Cold winds increased cold, night's mercury fell 2.1 degrees

Cold winds increased cold, night’s mercury fell 2.1 degrees,Cold winds increased cold, night’s mercury fell 2.1 degrees,Cold winds increased cold, night’s mercury fell 2.1 degrees

फोटो-१५

ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ से तीन दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड बढ़ गई है। रात का पारा २.१ डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर १२.८ डिग्री पर आ गया है। जबकि दिन में पारा स्थिर बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान २५.६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिन में दिन के तापमान में भी गिरावट होगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
शुक्रवार को शहर सहित कई जिलों में बारिश हुई, इसका असर शनिवार को भी दिखा। हालांकि सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर १२ बजे के बाद कुछ देर हल्के बादल छा गए। गुरुवार को अंचल के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के बाद देर शाम शहर में मौसम बदल गया था और ठंडी हवाएं चलने लगी थीं। इसके बाद शुक्रवार को सुबह आधे घंटे बारिश होने से दिन का तापमान करीब ५ डिग्री नीचे गिरकर २५.५ पर आ गया था, जबकि रात का तापमान बढ़कर १४.९ पर पहुंच गया। शनिवार को दिन का तापमान तो स्थिर रहा, लेकिन शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पारा २.१ डिग्री लुढ़ककर १२.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता ९४ प्रतिशत और शाम को आर्द्रता ७४ प्रतिशत रही।

Home / Gwalior / दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो