scriptगणेश महोत्सव में एक लाख 11 हजार मोदकों का लगाया भोग, लोकनृत्य ने बाधां समां | ganesh festival in bharatpur | Patrika News
ग्वालियर

गणेश महोत्सव में एक लाख 11 हजार मोदकों का लगाया भोग, लोकनृत्य ने बाधां समां

प्रथम पूज्य दाता गणेश के जन्मोत्सव पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गणेशजी के पूजन के साथ उनकी प्रतिमा की स्थापना कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

ग्वालियरSep 06, 2016 / 03:11 pm

प्रथम पूज्य दाता गणेश के जन्मोत्सव पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गणेशजी के पूजन के साथ उनकी प्रतिमा की स्थापना कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

श्री बजरंग सेवक ट्रस्ट के तत्वावधान में सुबह 9 बजे कृष्णा नगर में गणपति प्रतिमा का पूजन डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह सिंह के आतिथ्य में किया। मीडिया प्रभारी प्रकाश मोहन गुप्ता ने बताया कि अटलबन्ध स्थित गणेश मंदिर पर फूलबंगला झांकी सजाई गई। स्कूली बच्चों ने भारत माता की सजीव झांकी और लोक कलाकारों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।
महापौर शिवसिंह भोट, अनिल अग्रवाल, जय गोयल, संरक्षक विनोद कोठारी, अध्यक्ष विजय जैन आदि ने पूजन किया। पूजन के बाद गणेशजी की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर बीनारायण गेट, काली की बगीची होते अटलबन्द स्थित श्री गणेश मंदिर पर स्थापित की गई। शाम को फूल बंगला झांकी के दर्शन करने श्रद्धालु उमड़े। मंदिर में एक लाख ग्यारह हजार मोदकों का प्रसाद लगाया गया, जिसे बुधवार को वितरित किया जाएगा।
श्रीराम सेवक ट्रस्ट की ओर से अनाह गेट स्थित जय शिव मैरिज होम में आचार्य धरणीधर एवं संरक्षक रविकांत शर्मा ने ट्रस्ट के सचिव संजय शुक्ला से गणेशजी की पूजा करवाई। पूजा के बाद प्रतिमा को डोले में विराजमान कर बैण्डबाजों से गणपति बप्पा मोरया के संगीत के साथ नुमाइश रोड, कुम्हेरगेट होते शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा के लक्ष्मण मंदिर स्थित विजय हनुमान मंदिर पहुंचने पर प्रतिमा को स्थापित किया। शाम को विधायक विजय बंसल, महापौर शिवसिंह भोट, उप महापौर इन्द्रपाल सिंह, पार्षद इन्द्रजीत भारद्वाज, दाऊदयाल शर्मा, सौरभ धाऊ, अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सतीश अग्रवाल, गिरीश सिंघल आदि महाआरती में शामिल हुए।
गणनायक सेवा ट्रस्ट की ओर से गणेश महोत्सव पर सोमवार को कृष्णा नगर से मथुरा गेट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तक धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद गणेशजी की प्रतिमा का पूजन कर मंदिर में स्थापित केया्र गया।
बिजलीघर से मंदिर तक बाजार में सड़क पर लगे फव्वारों और रोशनी ने रंग-बिरंगी छंटाएं बिखेर कर जगमग कर दिया। उपाध्यक्ष कमल सेवा राम ने बताया कि नगर निगम के सामने फूलबंगला और भगवान की झांकी को सजाया गया। झांकियों का शुभारम्भ शाम छह बजे डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्रसिंह की पूजा-अर्चना के बाद किया गया। जहां, झांकियों के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ रात तक रही।
मां धौलागढ़ मंदिर काकाजी मार्केट पर प्रतिमा की स्थापना महंत गोपाल प्रसाद पाराशन ने करवाई। इससे पूर्व गोला कुआं से शोभायात्रा निकाली, जो मुख्य बाजार होते मंदिर पहुंची। इसके बाद प्रतिमा की स्थापना कर फूलबंगला झांकी सजाई और गणेशजी को मोदकों का भोग लगाकर महाआरती उतारी।
झांकी के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मोरी चार बाग स्थित गुरुद्वारे से आगे नवयुवक मंडल की ओर से गणेश महोत्सव पर गणपति की प्रतिमा पूजन और आरती के साथ स्थापित की गई। आसपास की महिलाओं और पुरुषों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए।
सूरजभान गुप्ता मार्ग के पास गणेशजी की प्रतिमा की स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। मां दुर्गे भक्त मंडल के तत्वावधान में असीम कृपा मैरिज होम से महापौर के आतिथ्य में शोभायात्रा निकाली गई। वासन गेट के होली चौक स्थित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा की थापना की गई।
पुरोहित मोहल्ला में गणपति बाबा का हिंडौला सफेद आक के पौधे की जड़ों में आकृति बनाकर सजाया गया। नई मंडी में स्थित शिव मंदिर में गणेशजी की प्रतिमा की स्थापना की गई। इससे पूर्व चैम्बर ऑफ कॉमर्स से गणेश प्रतिमा की धूमधान से शोभायात्रा निकाली गई।

Home / Gwalior / गणेश महोत्सव में एक लाख 11 हजार मोदकों का लगाया भोग, लोकनृत्य ने बाधां समां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो