scriptकाव्य पाठ के बाद कवियों को मिला सम्मान | Compositions of Maithilisharan Gupta on the stage | Patrika News
ग्वालियर

काव्य पाठ के बाद कवियों को मिला सम्मान

एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी की ओर से आयोजित किए जा रहे राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को कवि सम्मान एवं काव्य पाठ का आयोजन डीडी मॉल में किया गया।

ग्वालियरJul 31, 2019 / 07:00 pm

Harish kushwah

Poets respect

Poets respect

ग्वालियर. एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी की ओर से आयोजित किए जा रहे राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को कवि सम्मान एवं काव्य पाठ का आयोजन डीडी मॉल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महिला आयोग की सदस्य प्रमिला वाजपेई एवं विशिष्ट अतिथि अतुल अजनबी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने काव्य पाठ कर खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद सभी को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में बुधवार को सुबह 9 बजे से चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन तानसेन कलावीथिका में किया जाएगा। आयोजन को तीन आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चे अपना मनपसंद कुछ भी बना सकेंगे। वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चों को पर्यावरण पर चित्र उकेरने होंगे। वर्ग सी में 15 साल से अधिक उम्र के प्रतिभागी महापुरुषों के चित्र बना सकेंगे।
संस्था ने 12 कवियों को किया सम्मानित

इनमें साजन ग्वालियरी, रविंद्र रवि, मधुलिका भदौरिया, रेखा भदौरिया, वीणा, खुशबू, सुनिती बैश, प्रकाश मिश्र, मीत बनारसी, नजीर नजर, महेंद्र भट्ट, करुणा सक्सेना, प्रतिभा द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका रुचि बिजपुरिया, शिखा क_ल, रिचा बिलैया उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल, मुकेश कसाव, राजेश त्रिपाठी ने किया।

Home / Gwalior / काव्य पाठ के बाद कवियों को मिला सम्मान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो