scriptकांग्रेस की दिग्गज महिला नेत्री बोली-घर से निकलकर बूथ स्तर पर करो काम और बताया यह प्लान | congress leader onika mehrotra latest news in hindi | Patrika News
ग्वालियर

कांग्रेस की दिग्गज महिला नेत्री बोली-घर से निकलकर बूथ स्तर पर करो काम और बताया यह प्लान

कांग्रेस की दिग्गज महिला नेत्री बोली-घर से निकलकर बूथ स्तर पर करो काम और बताया यह प्लान

ग्वालियरMar 15, 2019 / 03:45 pm

monu sahu

congress leader onika mehrotra

कांग्रेस की दिग्गज महिला नेत्री बोली-घर से निकलकर बूथ स्तर पर करो काम और बताया यह प्लान

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आप सब घर से निकलो और बूथ स्तर पर काम करो। यह बात अभा महिला कांग्रेस की महामंत्री और मप्र की प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा ने गुरुवार को महिला कांग्रेस के शक्ति सम्मेलन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं के बीच कही। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान, कार्यवाहक अध्यक्ष वंदना मांडरे, लोकसभा प्रभारी कल्पना मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन शर्मा, लक्ष्मी शिवहरे, नगर परिषद अध्यक्ष बड़ौदा भारती रितेश तोमर विशेष रूप से मौजूद थीं।
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हमारी पहुंच किचन तक है, क्योंकि पुरुष वहां तक नहीं जा सकते। ऐसे में आम चुनाव में हमारी भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।जिस जोश के साथ आप लोगों ने विधानसभा चुनाव में काम किया था,उसी तरह से लोकसभा चुनाव में जुटना है। हमें घर से निकलकर घर-घर जाना है और लोगों को नफरत से नहीं प्यार से समझाना है कि वोट के हथियार का उपयोग कहां और कैसे करें।
उनसे पूछना हैं कि मोदी सरकार ने जो वादे किए थे, क्या वे पूरे भी हुए हैं? इसके साथ ही मेहरोत्रा ने श्योपुर महिला संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने कहा अगर हम ठान लें तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। इसलिए भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ हम घर-घर जाकर लोगों को बताएं कि हकीकत क्या है। उन्होंने कहा कि हम ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक महिलाओं को घर से बाहर निकालने का काम करेंगे।

Home / Gwalior / कांग्रेस की दिग्गज महिला नेत्री बोली-घर से निकलकर बूथ स्तर पर करो काम और बताया यह प्लान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो