scriptकांग्रेस का दिग्गज नेता बोला-ग्राम पंचायतों में 10 लाख नौकरियां देंगे,युवाओं में खुशी | congress leaders dr. govind singh latest news in hindi | Patrika News

कांग्रेस का दिग्गज नेता बोला-ग्राम पंचायतों में 10 लाख नौकरियां देंगे,युवाओं में खुशी

locationग्वालियरPublished: Apr 03, 2019 12:27:11 pm

Submitted by:

monu sahu

कांग्रेस का दिग्गज नेता बोला-ग्राम पंचायतों में 10 लाख नौकरियां देंगे,युवाओं में खुशी

lok sabha election 2019

कांग्रेस का दिग्गज नेता बोला-ग्राम पंचायतों में 10 लाख नौकरियां देंगे,युवाओं में खुशी

ग्वालियर। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर देश की ग्राम पंचायतों में 10 लाख बेरोजगारों को नौकरियां देंगे। कांग्रेस का प्रत्याशी कोई नाम का नहीं बल्कि पंजा निशान का है। यह बात आलमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कही। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को अपनी मां बताते हुए कहा कि मातृत्व के सम्मान में उसके प्रत्याशी को जितना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को दोहराते हुए कहा कि हर साल गरीबों को 72 हजार रुपए देने के अलावा 31 मार्च 2020 तक 22 लाख खाली पड़े केंद्र के सरकारी पद भरे जाएंगे।
ऋण नहीं चुका पाने पर किसानों पर केस दर्ज नही होगा। भाजपा ने अमीरों का कर्ज माफ किया है। कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करेगी। प्रति वर्ष किसानों का अलग बजट होगा। वहीं ग्राम पंचायतों में 10 लाख नौकरियां देने की बात सुनने के बाद सभा में मौजूद लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई।
इस मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष रामकुमार त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन गीता मैरिज गार्डन में किया गया। सम्मेलन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेेन्द्र त्रिपाठी, नगर परिषद आलमपुर अध्यक्ष प्रमिला रामकुमार त्रिपाठी, शिवनारायन दुबे, हिम्मत सिंह कौरव, छोटे राजा गुर्जर, रमाकौरव, अतर सिंह कौरव, विजय राठौर, प्रेमनारायण सिंह कौरव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो