ग्वालियर

अवैध होर्डिंग्स पर चल निगम का हथौड़ा

चेतकपुरी से दो, विक्की फैक्ट्री से दो एवं अन्य स्थानों से दो होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की

ग्वालियरNov 17, 2019 / 01:08 am

prashant sharma

अवैध होर्डिंग्स पर चल निगम का हथौड़ा

ग्वालियर. उच्च न्यायालय के निर्देश पर नगर निगम की होर्डिंग्स शाखा द्वारा मदाखलत विभाग के सहयोग से शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की गई, जिसमें लगभग 8 होर्डिंग्स हटाए गए। नोडल अधिकारी होर्डिंग्स शाखा केशव सिंह चौहान ने बताया कि पड़ाव क्षेत्र से दो होर्डिंग्स हटाए गए। वहीं मदाखलत अधिकारी शशिकांत शुक्ला के नेतृत्व में चेतकपुरी से दो, विक्की फैक्ट्री से दो एवं अन्य स्थानों से दो होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की गई।
साक्षी को होर्डिंग्स शाखा से हटाया, कई के प्रभार बदले
नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। सहायक आयुक्त साक्षी वाजपेयी को होर्डिंग्स शाखा से हटाकर सहायक आयुक्त सामान्य प्रशासन एवं स्थापना का दायित्व सौंपा है, जबकि सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों के क्षेत्रों में भी बदलाव किया है।
सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अजय सिंह को ग्वालियर विधानसभा में क्षेत्र क्रमांक 02,04,05,06, किशोर चौहान को दक्षिण विधानसभा में क्षेत्र क्रमांक 15,16,19, राजेन्द्र सिंह को दक्षिण विधानसभा में क्षेत्र क्रमांक 17,18,20,21, भीष्म कुमार पमनानी को पूर्व विधानसभा में क्षेत्र क्रमांक 10,12,13,14 एवं गौरव सेन को पूर्व विधानसभा में क्षेत्र क्रमांक 08,09,11 का दायित्व सौंपा है। इसके साथ ही उपयंत्री जलप्रदाय रामसेवक शाक्य को अपने वर्तमान कार्य के साथ क्षेत्राधिकारी सहायक भवन निरीक्षक क्षेत्र क्रमांक 5 का दायित्व भी सौंपा है।
शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए निगमायुक्त ने जेडओ और डब्ल्यूएचओ को जनकल्याण शाखा के कार्यों से मुक्त कर दिया है।
वहीं श्रम विभाग, जनकल्याण विभाग एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण नया सवेरा योजना के संबंध में क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर कार्रवाई संबंधित राजस्व कर संग्रहक द्वारा संबंधित राजस्व सहायक आयुक्त के नियंत्रण एवं निर्देशन में की जाएगी। तत्पश्चात पूर्व की भांति निगम मुख्यालय स्तर से संबंधित योजना के नोडल अधिकारी द्वारा वांछित कार्रवाई पूर्ण की जाएगी।

Home / Gwalior / अवैध होर्डिंग्स पर चल निगम का हथौड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.