scriptरिश्वत लेते पकड़ी गई महिला सहायक उप निरीक्षक कृषि मंडी को सजा | court order | Patrika News
ग्वालियर

रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला सहायक उप निरीक्षक कृषि मंडी को सजा

-अदालत ने सजा भुगतने जेल भेजा, जुर्माना भी किया

ग्वालियरNov 30, 2019 / 05:07 pm

Rajendra Talegaonkar

रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला सहायक उप निरीक्षक कृषि मंडी को सजा

रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला सहायक उप निरीक्षक कृषि मंडी को सजा

ग्वालियर। पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए चार साल पहले पकड़ी गई कृषि उपज मंडी लक्ष्मीगंज की सहायक उपनिरीक्षक ममता बाथम को भ्रष्टाचार निवारण के लिए गठित विशेष कोर्ट ने दोषी पाते हुए चार साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। बाथम पर दस हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है।
विशेष न्यायालय ने ममता बाथम को यह सजा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा १३ एक डी १३(२) अपराध में सुनाई है। इसके अलावा धारा सात में भी तीन साल का कारावास सुनाया गया है। विशेष लोक अभियोजक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मंडी में आडत का लायसेंस बनाने के लिए ममता बाथम ने फरियादी सुनील गुप्ता से छह हजार रुपए मांगे थे। बाद में वह पांच हजार में लायसेंस बनाने के लिए तैयार हो गई थी। लोकायुक्त पुलिस ने ममता के ड्रावर में से रिश्वत में ली हुई राशि बरामद कर ली थी। जब उसके हाथ धुलवाए थे तो लाल हो गए थे।
रिश्वत नहीं देने पर किया जा रहा था परेशान
फरियादी सुनील गुप्ता ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी कि लक्ष्मीगंज सब्जी मंड के पीछे स्थित कृषि उपज मंडी कार्यालय में कार्यरत ममता बाथम लायसेंस के लिए रिश्वत मांग रही है। इसकी पुष्टि होने पर लोकायुक्त पुलिस ने २६ फरवरी २०१६ को डीएसपी आरबी शर्मा के नेतृत्व में इंसपेक्टर रानीलता नामदेव व टीम के अन्य सदस्यों ने ममता बाथम को उस समय दबोच लिया था जब वह फरियादी सुनील से रिश्वत के पांच हजार रुपए ले रही थी। पहले सुनील से इस काम के लिए १५ हजार रुपए मांगे थे बाद में रिश्वत की राशि कम की गई थी।
रिश्वत के लिए दोस्तों से लिए थे उधार
टेम्पो चालक सुनील ने आडत का काम शुरु कर दिया था। लेकिन इसके लिए उसे लायसेंस चाहिए था। लायसेंस के लिए रिश्वत देने उसने अपने मित्रों से छह हजार रुपए उधार में लिए थे। एक हजार रुपए वह पहले दे चुका था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो