scriptCrime News : भाभी को शादी का सपना दिखाया, फिर 5 महीने तक करता रहा ये काम | crime news husband friend raped his bhabhi by showing dreams of marriage | Patrika News
ग्वालियर

Crime News : भाभी को शादी का सपना दिखाया, फिर 5 महीने तक करता रहा ये काम

Gwalior Crime News : एमपी के ग्वालियर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने 5 महीने तक दुष्कर्म किया।

ग्वालियरMay 24, 2024 / 05:37 pm

Himanshu Singh

gwalior crime news
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बड़ा मामला सामने आया है। जहां पति के दोस्त ने विवाहिता को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसे अपने साथ ले जाकर लगभग 5 महीने तक किराए के कमरे में दुष्कर्म किया। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती भी हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि, पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है।

क्या है पूरा मामला


यह मामला ग्वालियर के थाटीपुर थाना का बताया जा रहा है। जहां एक 27 साल की महिला की शादी 2021 में भिंड में रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए थे। साल 2019 में उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद उसकी शादी दूसरे युवक से की गई थी। जब वह ससुराल पहुंची तो उसके पति ने उसका परिचय अपने एक दोस्त से कराया था। उसका घर आना-जाना ज्यादा हो गया था और वह महिला को पंसद भी करने लग गया था।
ये भी पढ़ें – Crime News : साली के प्यार में पागल हुए जीजा ने कर दिया ये बड़ा कांड


शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म


युवक शादीशुदा महिला को झांसा देकर अपने साथ बजरिया ले गया। जिसके बाद उसने महिला को यहां करीब 5 महीने रखा। जिससे वह गर्भवती हो गई। इस मामले की भनक जब पति के दोस्त को लगी। तब वह उसे अकेला छोड़कर भाग गया। महिला की तरफ से उसे काफी ढूढ़ने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका पता कहीं नहीं चला। महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को दर्ज कर लिया है।

Hindi News/ Gwalior / Crime News : भाभी को शादी का सपना दिखाया, फिर 5 महीने तक करता रहा ये काम

ट्रेंडिंग वीडियो