2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डकैतों की गोलियों से एक बार फिर दहला ग्वालियर-चबंल क्षेत्र, पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

डकैतों की गोलियों से एक बार फिर दहला ग्वालियर-चबंल क्षेत्र, पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 7 May 2018, 2:17 PM IST

ग्वालियर। लंबे अर्से से शांत घाटीगांव के जंगलों में फिर डकैतों ने सिर उठाया है, शुक्रवार रात को तिलावली पर पत्थर माफियाओं से टैरर टैक्स वसूलने आए 10 हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर ने वन विभाग पर गोलियां चला दीं। गोलियां चलती देख वन विभाग की टीम वहां से भाग गई।

गांववालों के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे तिलावली गांव की खदान से माफिया पत्थर चोरी कर रहे थे तब इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर चार डकैतों के साथ जंगल में राई के बाबा के पास आ गया। उसने पत्थर चोरी कर जा रहे ट्रैक्टरों को रोककर टैरर टैक्स मांगा। डकैत गुड्डा पर मुरैना पुलिस ने इनाम कर रखा है। उसने जो ट्रैक्टर रोके वह भी मुरैना के थे। टैरर टैक्स को लेकर डकैत और पत्थर चोरों में जद्दोजहद हुई।

यह भी पढ़ें : बिन सबूत के 75 साल के वृद्ध पर को लगवा रहे कोर्ट के चक्कर, 2 दशक पुराना है केस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पत्थर माफियाओं का कहना था वन अमले को पैसा दें या डकैतों को। इस पर गिरोह ने तैश में आकर जिद्दा का पुरा मुरैना से निवासी पत्थर चोर के टै्रक्टर के टायर फोड़ दिए। उधर पत्थर चोरी की खबर वनविभाग की टीम उन्हें पकडऩे के लिए तिलावली पहुंची तब तक गैंग भी राई के बाबा से तिलावली की खदानों आ गया था, फारेस्ट टीम को आता देखकर उसने फायरिंग की। करीब २५-३० गोलियां दागीं।

यह भी पढ़ें : चार विभाग, करोड़ों के घोटाले, 26 बार चर्चा, हर बार जांच में अटका नतीजा

घाटीगांव के उपवन क्षेत्रपाल वीरेन्द्र कुशवाह ने बताया फायरिंग करने वाले कौन थे उन्हें नहीं पता। क्योंकि अंधेरा हो चुका था। करीब आधा किलोमीटर से गोलियां चला रहे थे। करीब १५-२० मिनट तक फायरिंग बंद हुई। तब गांववालों ने बताया कि फायरिंग करने वाला डकैत गैंग था। शनिवार को घाटीगांव थाने जाकर ५ अज्ञात लोगों पर एफआइआर दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें : फेसबुक पर BF ने डाली आपत्तिजनक पोस्ट,FACE BOOK देख युवती ने उठाया खतरनाक कदम

हड़ताल की वजह से जमा कर चुके हैं हथियार
पत्थर चोरी पकडऩे पहुंची वनविभाग की टीम सिर्फ डंडे लेकर आई थी, इसलिए फायरिंग का जवाब नहीं दे पाई। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की प्लानिंग थी, इसलिए विभाग उन्हें मुहैया हथियार जमा करा चुका है।


गांव वाले नहीं बताते
इलाके में गैंगमूवमेंट की खबर नहीं है। तिलावली में वनविभाग पर कुछ बदमाशों ने गोलियां चलाई हैं यह तो पता है वैसे गांववाले पुलिस को कुछ नहीं बताते हैं। वारदात के बाद इलाके की लगातार सर्चिंग हो रही है।
जेके पठान
घाटीगांव इंचार्ज थाना प्रभारी

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़