scriptघरेलू गैस सिलेंडर पर फिर बढ़े 25 रुपए, अब हुआ 903 रुपए का | Domestic gas cylinders again increased by Rs 25, now Rs 903 | Patrika News
ग्वालियर

घरेलू गैस सिलेंडर पर फिर बढ़े 25 रुपए, अब हुआ 903 रुपए का

– सिलेंडर पर महंगाई की मार जारी : व्यवसायिक सिलेंडर पर बढ़ाए 97 रुपए, अब मिलेगा 1784 रुपए का

ग्वालियरMar 01, 2021 / 11:14 pm

Narendra Kuiya

ग्वालियर. गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार जारी है। फरवरी माह में लगातार तीन बार दाम बढऩे के बाद सोमवार को एक बार फिर से सिलेंडर के दामों में इजाफा किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। 14 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर अब 903 रुपए का मिलेगा, वहीं 19 किलोग्राम वाले व्यवसायिक सिलेंडर पर सीधे 97 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। अब व्यवसायिक सिलेंडर 1784 रुपए का मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर पर उपभोक्ता को मिलने वाली सब्सिडी पिछले सात माह से 57 रुपए ही आ रही है। दाम बढऩे के बाद नई सब्सिडी अभी स्पष्ट नहीं की गई है। जिस तरह से घरेलू गैस सिलेंडर व्यवसायिक सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, उस पर कोई नियंत्रण लगता दिखाई नहीं दे रहा है। साथ ही दामों की इस बढ़ोतरी के विरोध में भी कोई खड़ा दिखाई नहीं दे रहा है।
फरवरी से अब तक 125 रुपए बढ़े
वैसे तो घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में महीने की पहली तारीख को ही बदलाव किया जा रहा था। पर 4 फरवरी को 25 रुपए, 15 फरवरी को 50 रुपए और 25 फरवरी को फिर से 25 रुपए बढ़ाए गए थे। अब मार्च महीने की शुरूआत के साथ 25 रुपए और बढ़ाए गए हैं। इस तरह से फरवरी से अभी तक 125 रुपए बढ़ाए जा चुके हैं। वहीं पिछले साल 12 फरवरी को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 936.50 रुपए तक जा पहुंचे थे, इसके बाद मई के महीने में ये 605 रुपए तक हो गया था।

अब ये हुए दाम
किलोग्राम 25 फरवरी 01 मार्च
14.2 किलो 878 903 रुपए
19 किलो 1687 रुपए 1784 रुपए
5 किलो 325 रुपए 334 रुपए

Home / Gwalior / घरेलू गैस सिलेंडर पर फिर बढ़े 25 रुपए, अब हुआ 903 रुपए का

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो