scriptएसआइ की बेटी से मांगा दहेज, पति ने पीटा | Dow asks for SI's daughter, husband beaten | Patrika News

एसआइ की बेटी से मांगा दहेज, पति ने पीटा

locationग्वालियरPublished: Feb 04, 2020 07:56:57 pm

दहेज में 10 लाख रुपए या बैंगलुरु में फ्लैट की डिमांड पत्नी के मायके वाले पूरी नहीं कर पाए तो एसआइ की बेटी का ससुराल में जीना दूभर हो गया। आधी रात को चेन्नई से ग्वालियर लौटे पति ने पत्नी और नादान बेटी को स्टेशन पर लावारिस छोड़ दिया। उनसे साफ कह दिया कि घर में उनके लिए जगह नहीं है।

marpeet

marpeet

ग्वालियर. दहेज में 10 लाख रुपए या बैंगलुरु में फ्लैट की डिमांड पत्नी के मायके वाले पूरी नहीं कर पाए तो एसआइ की बेटी का ससुराल में जीना दूभर हो गया। आधी रात को चेन्नई से ग्वालियर लौटे पति ने पत्नी और नादान बेटी को स्टेशन पर लावारिस छोड़ दिया। उनसे साफ कह दिया कि घर में उनके लिए जगह नहीं है। जहां जाना है जा सकती है। पीडि़ता का कहना है उन्होंने साथ चलने की जिद की तो पति ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। नादान बेटी पिता के रवैये से दहशत में आ गई। उसने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों और डायल 100 ने आकर उन्हें बचाया और पति को पकड़ा।
पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत की गणेश कॉलोनी निवासी युवक से करीब दस साल पहले शादी हुई थी। पिता सब इंस्पेक्टर हैं। शादी में उन्होंने हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। उसके बावजूद विदा होने के बाद ही ससुराल में उन्हें दहेज के लिए ताने मिलना शुरू हो गए। उनसे कहा गया कि मायके से दहेज में सिर्फ दस लाख रुपया मिला है। इससे क्या होगा। दस लाख रुपया और लाओ। पति फार्मामिस्ट और चेन्नई में दवा कंपनी में पदस्थ है। दहेज में पैसा मिलने का हवाला देकर उन्होंने मां बाप और बहन बहनोई का साथ दिया। साफ कह दिया कि घरवाले चाहते हैं 10 लाख रुपए और लाओ तब ही साथ में ले जाऊंगा। प्रताडि़त करने के लिए उन्हें ससुराल में छोड़कर अकेले चेन्नई लौट गए।

भाईदूज पर न्यौता तो पीटा, अप्राकृतिक बर्ताव
पीडि़ता के मुताबिक भाईदूज पर मायके से न्यौता आया था। तब भी सास, ससुर, ननद और ननदोई ने मायके नहीं जाने दिया। जिद की तो ननद और ननदोई ने पीटा। पति ने भी उनके साथ अप्राकृतिक हरकतें की। उसकी शिकायत सास, ससुर से की तो उन्होंने पति को समझाने की बजाय धमकी दी कि जब तक दहेज की डिमांड पूरी नहीं होगी इसी तरह का बर्ताव होगा।
दोनों पक्षों में विवाद था, पीडि़ता की शिकायत पर उनके सास, ससुर, ननद और ननदोई पर मारपीट, दहेज प्रताडऩा और पति पर अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
ज्ञानेन्द्र सिंह पड़ाव टीआइ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो