scriptबहन की तरफदारी करने पर करने लगा हरकत, ऐसा छूटकर भागी युवती | Due to the sister's side, she started taking turns | Patrika News
ग्वालियर

बहन की तरफदारी करने पर करने लगा हरकत, ऐसा छूटकर भागी युवती

बहन की तरफदारी करने आई बहन के साथ जीजा ने दुष्कर्म का प्रयास कर डाला। विरोध करने पर उसे पीटा। किसी तरह आरोपी की पत्नी ने…

ग्वालियरJun 20, 2018 / 07:57 pm

monu sahu

rape

बहन की तरफदारी करने पर करने लगा हरकत, ऐसा छूटकर भागी युवती

ग्वालियर. बहन की तरफदारी करने आई बहन के साथ जीजा ने दुष्कर्म का प्रयास कर डाला। विरोध करने पर उसे पीटा। किसी तरह आरोपी की पत्नी ने बहन को अपने पति के चंगुल से बचाया। उसने बिना देर किए हजीरा थाने पहुंची। पुलिस को पूरी घटना सुनाकर एफआइआर कराई।
तेज रफ्तार सफारी ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, 10 घायल, एक की मौत

Dhumavati jayanti 2018 : राशि के अनुसार इन चीजों का दान करने से चमक जाती है किस्मत


पुलिस के मुताबिक, पीडि़ता के साथ चार शहर का नाका निवासी मनोज कुशवाह ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। पीडि़ता की बहन की शादी मनोज से हुई है। पीडि़ता ने बताया शादी के कुछ महीने बाद से ही मनोज उसकी बहन को तंग करने लगा था। कई बार घरवालों ने समझाया, लेकिन वह हरकत से बाज नहीं आया। बुधवार को फिर मनोज ने उसकी बहन के साथ मारपीट की। बहन ने उसे फोन करके पूरी घटना बताई। दोपहर करीब १२ बजे वह बहन के पास पहुंच गई। जीजा मनोज को समझाया तो वह भड़क गया। उसका हाथ पकड़कर जबरन कमरे में ले गया। अदंर से दरवाजे की कुंदी बंद कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, उसने विरोध किया तो उसे पीटा। उधर पत्नी चिल्लाती रही, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। किसी तरह पीडि़ता दरवाजा खोलकर बाहर निकली। शाम करीब ३ बजे हजीरा थाने पहुंची। पुलिस ने मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
स्मार्ट सिटी : प्रदेश में भोपाल के बाद ग्वालियर, पीछे छूटे इंदौर और जबलपुर

आरोपी गिरफ्तार
इंचार्ज हजीरा थाना इंदर राठोर ने बताया कि पीडि़ता ने दुष्कर्म के प्रयास की एफआइआर कराई। जिस पर आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
नारियल का भाव सुन ग्राहक भड़का, दुकानदार को पीटा
नारियल के दाम महंगे बताते हुए ग्राहक ने दुकानदार से मारपीट कर दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे।
पुलिस मुताबिक, ई-ब्लॉक हरीशंकरपुरम निवासी प्रकाश की कॉलोनी में जय बालाजी नाम से जनरल स्टोर है। रात को महेन्द्र जाट और उसका साथी दुकान पर पहुंचे और नारियल देने को कहा। दुकानदार ने महेन्द्र को नारियल देकर 25 रुपए दाम बताए। इस पर महेन्द्र बहस करने लगा। थोड़ी देर तक दोनों में बहसबाजी होती रही। विवाद बढ़ा तो महेन्द्र और उसके साथी ने मिलकर दुकानदार की मारपीट कर दी। बाद में काउंटर पर रखा कुछ सामान भी तोड़ डाला। झांसी रोड पुलिस ने दुकानदार का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है।

Home / Gwalior / बहन की तरफदारी करने पर करने लगा हरकत, ऐसा छूटकर भागी युवती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो