scriptआग लगने के बाद गैस सिलेंडर में धमाका, तीन लोग झुलसे | Explosion in gas cylinder after fire, three people scorched | Patrika News
देवास

आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में धमाका, तीन लोग झुलसे

वार्ड क्रमांक-31 में सहयोग कॉलोनी के समीप की घटना, बड़ा हादसा टला, नगर निगम व बीएनपी से दो दमकल वाहन पहुंचे थे मौके पर

देवासMay 25, 2023 / 12:46 am

rishi jaiswal

आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में धमाका, तीन लोग झुलसे

आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में धमाका, तीन लोग झुलसे

देवास. शहर के वार्ड क्रमांक-31 में सहयोग कॉलोनी के समीप एक मकान में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। बुधवार रात की इस घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मकान में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास शुरू किए, इसमें भी कुछ लोग झुलस गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार करवाया गया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8l7xvq
बताया जा रहा है कि मकान के ऊपर वाले कमरे में दीया जलाने के बाद कमरा बंद कर दिया गया था। इससे वहां रखे सामान ने आग पकड़ ली और फिर गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। तेज आवाज सुनकर लोग भागे, ऊपर से कुछ लोगों ने बचाओ-बचाओ की आवाज भी लगाई। उधर सूचना मिलने पर नगर निगम व बीएनपी से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के के बाद काबू पाया जा सका। आग से बद्रीलाल, रामचरण, राजकुमार आदि झुलसे हैं, इनमें से कुछ बचाते समय आग की चपेट में आए। नगर निगम के फायर टेक्नीशियन अनुभव चंदेल ने बताया आग बद्रीलाल प्रजापति के यहां लगी थी, सूचना मिलते ही हमारी टीम पहुंच गई थी।
-मार्ग संकरा होने के कारण दमकल को लगा समय

बताया जा रहा है कि जिस मकान में आग लगी थी वहां पर पहुंचने का रास्ता संकरा था, जिससे दिक्कत आई। काफी देर तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सके। भाजपा पार्षद विकास जाट ने अपने वार्ड सहित शहर में सभी क्षेत्रों मेंं लोगों से अपील की कि घरों के सामने से अतिक्रमण हटाएं जाकि विपरीत परिस्थिति में दमकल वाहन, एंबुलेंस या अन्य वाहन आसानी से आ-जा सकें।

Home / Dewas / आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में धमाका, तीन लोग झुलसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो