scriptगणेश पंडाल में झगड़ा, युवक को गोली मारी | Fight in Ganesh pandal, youth shot | Patrika News
ग्वालियर

गणेश पंडाल में झगड़ा, युवक को गोली मारी

कैंसर पहाड़ी पर विराजमान गणेश पंडाल में दर्शन करने गए युवक को गोली मार दी। गोली सीने पर लगी। गोलीबारी कर दोनों हमलावर भाग गए। झांसी रोड थाना पुलिस…
 

ग्वालियरSep 07, 2019 / 01:00 am

रिज़वान खान

crime

गणेश पंडाल में झगड़ा, युवक को गोली मारी

ग्वालियर. कैंसर पहाड़ी पर विराजमान गणेश पंडाल में दर्शन करने गए युवक को गोली मार दी। गोली सीने पर लगी। गोलीबारी कर दोनों हमलावर भाग गए। झांसी रोड थाना पुलिस ने युवक के बयान लेकर मामला दर्ज किया। वारदात मौनी बाबा आश्रम के पास की है।
पुलिस के मुताबिक नाका चन्द्रवदनी निवासी अमर करोसिया (26) को गोली लगी है। अमर एक निजी अस्पताल में काम करता है। उसने बताया गुरुवार दोपहर को अस्पताल से छुट्टी लेकर घर आ गया था। रात 8.30 बजे दोस्त मनीष राजपूत, विक्रम कुशवाह के साथ गणेश पंडाल में पहुंचा। वहां भजनों पर डांस चल रहा था तभी संजू पाल और पिंकी चौरसिया आ गए। उनसे उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। उसी रंजिश पर वह लोग झगड़ा करने लगे। कुछ देर मुंहवाद होता रहा। पिंकी ने कमर से कट्टा निकाला। संजू ने कट्टा छीनकर उस पर गोली चला दी। इसके बाद धमकी देकर दोनों भाग गए। दोस्तों ने देखा तो उसे जेएएच ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

छह महीने पहले राजीनामा
अमर का कहना है करीब दो साल पहले भी गोली मारकर भागे हमलावरों से उसका झगड़ा हुआ था। इन लोगों ने उसके दोस्त को घेर लिया था। वह बीच-बचाव करने आया तो उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद उसने झांसी रोड थाने में एफआइआर भी कराई थी तभी से यह लोग रंजिश रखे हुए थे।
मामला दर्ज किया है
युवक को गोली मारी गई है। उसने दो लोगों के नाम बताए हैं। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
महेश शर्मा, टीआइ झांसी रोड थाना
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो