scriptपहले चलाईं गोलियां… फिर झूठी रिपोर्ट करने पहुंचा तो पकड़ा | First fired bullets ... then reached to report false | Patrika News
ग्वालियर

पहले चलाईं गोलियां… फिर झूठी रिपोर्ट करने पहुंचा तो पकड़ा

दिनदहाड़े आदर्श कॉलोनी, पिंटो पार्क में घुसकर दो गुंडों ने गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। उनका फोकस कॉलोनी में रहने वाला अजीत गुर्जर था। उसे ही टारगेट कर गुंडों ने पिस्टल से फायर किए थे।

ग्वालियरMar 14, 2020 / 01:13 am

रिज़वान खान

gun

पहले चलाईं गोलियां… फिर झूठी रिपोर्ट करने पहुंचा तो पकड़ा

ग्वालियर. दिनदहाड़े आदर्श कॉलोनी, पिंटो पार्क में घुसकर दो गुंडों ने गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। उनका फोकस कॉलोनी में रहने वाला अजीत गुर्जर था। उसे ही टारगेट कर गुंडों ने पिस्टल से फायर किए थे।
दरअसल दोनों बदमाशों ने चार दिन पहले अजीत के जीजा बंटी गुर्जर के साथ मारपीट की थी। शुक्रवार को अजीत ने दोनों बदमाशों को ढूंढ कर पूछा था कि जीजा को क्यों पीटा था। उनका क्या कुसूर था। इस पर गुंडे बौखला गए। अजीत पर गोलियां चलाई फिर एक बदमाश झूठी रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने भी पहुंच गया। हालांकि उसकी साजिश फेल हो गई। अजीत ने भी पुलिस को फोन कर घटना बता दी तो अपने आप थाने आ गए बदमाश को पुलिस ने हवालात में बैठा दिया।
अजीत गुर्जर ने बताया जीजा बंटी रनगवां गांव में रहते हैं। मालनपुर सूर्या कारखाने में नौकरी करते हैं। उनकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। दुश्मनो ने उन्हें सबक सिखाने के लिए विनय पाल निवासी मुरार और शुभम पाल निवासी जडेरुआ को मोहरा बनाया। उनके जरिए जीजा बंटी की चार दिन पहले मारपीट कराई। जीजा के साथ मारपीट करने वालों ढूंढा तो पता चला कि गुंडे विनय और शुभम हैं। इसलिए शुक्रवार को दोनों को बुला कर पूछा कि किसके कहने पर जीजा को पीटा था। सवाल पर दोनों गुंडे भडक गए। उन्हें धमकियां दी। फिर उनके घर आकर गोलियां चलाईं।
दो फायर कर गुंडे भाग गए। कॉलोनी में सीसीटीवी लगे हैं उनमें दोनों बदमाश गोलियां चलाकर जाते दिख रहे हैं। फुटेज पुलिस को भी दिए हैं।

Home / Gwalior / पहले चलाईं गोलियां… फिर झूठी रिपोर्ट करने पहुंचा तो पकड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो