scriptमुंबई फ्लाइट के लिए पैसेंजरों को इंतजार, कोरोना के चलते रद्द की गई थी फ्लाइटें | Flights can run for Mumbai after June 15 | Patrika News
ग्वालियर

मुंबई फ्लाइट के लिए पैसेंजरों को इंतजार, कोरोना के चलते रद्द की गई थी फ्लाइटें

कोरोना काल में फ्लाइटों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। इसके चलते अब फ्लाइटें अक्सर रद्द हो रही थी….

ग्वालियरJun 06, 2021 / 12:19 pm

Ashtha Awasthi

gettyimages-1215248230-170667a.jpg

Flights

ग्वालियर। कोरोना का असर फ्लाइटों पर भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते एक मई से शुरू होने वाली मुंबई की फ्लाइट अभी तक नहीं चल पाई है। मुंबई की फ्लाइट के लिए सांसद विवेक शेजवलकर और पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी काफी प्रयास किए थे। इसके बाद इसे एक मई से चलाने पर सहमति बनी, लेकिन कोविड़ के चलते इसे फिर रोक दिया गया।

MUST READ: यात्रियों के लिए जरुरी खबर, अब ट्रेन में सफऱ के लिए रखनी होगी RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट

flights.jpg

कोरोना काल में फ्लाइटों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। इसके चलते अब फ्लाइटें अक्सर रद्द हो रही है। ग्वालियर से मुंबई के लिए पैसेंजर को काफी इंतजार है। इसके चलते इन दिनों अधिकांश फ्लाइटें भी अक्सर रद्द ही हो जाती है। रविवार को बैंगलुरु, हैदराबाद, कोलकत्ता और जम्मू की फ्लाइट रहेगी। वहीं पुणे की रद्द रहेगी।

इस संबंध में एयरपोर्ट के प्रभारी डायरेक्टर नितिन कुमार ने बताया कि मुंबई की फ्लाइट 15 जून के बाद ही शुरू होने की संभावना है।

नहीं मिल रहे पैसेंजर

स्पाइसजेट की फ्लाइट में पूर्ण की फ्लाइट को इन दिनों पैसेजर नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते इस फ्लाइट को पिछले पन्द्रह दिनों से रद्द किया गया है। इस फ्लाइट में पन्द्रह से बीस पैसेंजर की ही बुकिंग हो रही थी। इस कारण इसे रद्द किया गया है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81s5ee

Home / Gwalior / मुंबई फ्लाइट के लिए पैसेंजरों को इंतजार, कोरोना के चलते रद्द की गई थी फ्लाइटें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो