scriptपहली बार मायके आई नवविवाहिता को सौतेले पिता ने बनाया हवश का शिकार | For the first time, the stepfather molested a newly married woman | Patrika News
ग्वालियर

पहली बार मायके आई नवविवाहिता को सौतेले पिता ने बनाया हवश का शिकार

चाचा और फूफा ने घर में घुसकर की छेडख़ानी

ग्वालियरFeb 10, 2020 / 07:19 pm

राजेंद्र ठाकुर

पहली बार मायके आई नवविवाहिता को सौतेले पिता ने बनाया हवश का शिकार

पहली बार मायके आई नवविवाहिता को सौतेले पिता ने बनाया हवश का शिकार

ग्वालियर। ससुराल से पहली बार मायके आई नवविवाहिता ने चाचा, फूफा पर छेडख़ानी और सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना चार पांच दिन पुरानी है। पीडि़ता खुद को नाबालिग भी बता रही है। उसने जो घटनाक्रम बताया है उसे सुनकर पिता पर दुष्कर्म चाचा और फूफा पर छेडख़ानी का केस दर्ज किया है।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया उसके पिता का कुछ समय पहले निधन हो चुका है। मां मजदूरी कर गुजर बसर करती है। पिता के निधन के बाद मां ने स्टोन पार्क पर रहने वाले बल्लू से दूसरी शादी की है। कुछ दिन पहले उसकी शादी भी भितरवार में हुई। चार पांच दिन पहले ससुराल से मायके आई थी। सुबह माता-पिता मजदूरी पर चले गए। तब चाचा छोटू और फूफा मुकेश घर आए। उसे अकेला देखा तो छेडख़ानी की। उसने विरोध किया मदद के लिए शोर मचाया तो धमकी देकर भाग गए। शाम को माता-पिता घर लौटे तो उन्हें घटना बताई। तब पिता ने उसकी पैरवी की। भरोसा दिलाया कि वह दोनों को शंट करेगा फिर कभी ऐसी हरकत नहीं करेंगे। दूसरे दिन पिता और मां सुबह काम पर गए। थोड़ी देर बाद पिता लौट आया और उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया। मां को घटना बताई तो वह पुलिस के पास लेकर आई।

Home / Gwalior / पहली बार मायके आई नवविवाहिता को सौतेले पिता ने बनाया हवश का शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो