scriptसोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर महिला और उसके पति के साथ किया यह | Friendship on social media, then done this with the woman | Patrika News
ग्वालियर

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर महिला और उसके पति के साथ किया यह

सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती कर उससे नजदीकी बढ़ाई फिर उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म करता रहा। जब पति को हरकत पता चली तो उसने विरोध किया लेकिन फिर भी हरकती नहीं माना। पति को धमका दिया कि अगर वह बीच में आया तो उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। सोमवार रात को पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से दबोच लिया।

ग्वालियरJan 13, 2020 / 11:54 pm

रिज़वान खान

rape

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर महिला और उसके पति के साथ किया यह

ग्वालियर. सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती कर उससे नजदीकी बढ़ाई फिर उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म करता रहा। जब पति को हरकत पता चली तो उसने विरोध किया लेकिन फिर भी हरकती नहीं माना। पति को धमका दिया कि अगर वह बीच में आया तो उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। सोमवार रात को पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से दबोच लिया।
गोला का मंदिर टीआइ हीरासिंह ने बताया पिंटो पार्क निवासी महिला को अंकुर दीक्षित अपने झांसे लेकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। उसकी हरकतों से पीडि़ता का परिवार बिखराव की हालत में आ गया था। अंकुर ने महिला से फेसबुक पर दोस्ती की थी। उसके बाद उससे नजदीकी बढ़ाई। उसके घर आना जाना शुरू किया। उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। फिर शहर से नौकरी छोड़कर पलवल, हरियाणा चला गया। कुछ दिन पहले उसने महिला को फोन कर आगरा मुलाकात के लिए बुलाया। वहां संजय होटल के रूम नंबर 112 में उसके साथ बलात्कार किया। अंकुर की हरकतें पीडि़ता के पति को भी पता चल गईं, उसे पत्नी से बात के लिए रोका तो अंकुर हावी हो गया। उसे धमकी दी कि अगर बीच में रोड़ा बना तो वह मार देगा। इससे पीडि़ता और उसका पति सहम गए। अंकुर की करतूत बताई तो उसे पलवल से दबोच लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो