scriptMonsson in MP- इंतजार हुआ खत्म, 26 जून से छाएंगे बादल, 27 से 29 तक होगी तेज बारिश | Full Monsoon reaches in MP rain 26 to 29 temprature also drops | Patrika News
ग्वालियर

Monsson in MP- इंतजार हुआ खत्म, 26 जून से छाएंगे बादल, 27 से 29 तक होगी तेज बारिश

Weather Today: मध्यप्रदेश में मॉनसून दिखाने जा रहा है अपना असर, लगातार 2 से 3 दिन तक होगी बारिश, जानें मौसम का ताजा हाल
– 2 संभागों सहित करीब 10 जिलों में अगले 24 घंटों में पड़ेंगी तेज बौछारे
– 27-28 जून को होगी तेज बारिश, चपेट में आएंगे MP के अधिकांश जिले

ग्वालियरJun 25, 2022 / 08:33 pm

दीपेश तिवारी

forecast_of_heavy_rainfall_in_mp.png

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के कई जिलों में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर धूप खिल जाने से जिलों के तापमान में वृद्धि हो रही है। वहीं मानसून के अचानक गायब हो जाने से लोगों में परेशानी के भाव उत्पन्न हो रहे हैं।

वहीं मौसम के जानकारों के अनुसार इस समय मानसून की उत्तरी सीमा गुजरात के पोरबंदर और वडोदरा, मध्यप्रदेश के शिवपुरी व रीवा और उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के चुर्क से गुजर रही है। ऐसे में मानसून आगे बढ़ता दिख रहा है। वहीं छिंदवाड़ा में आज शनिवार 25 जून से किसी भी स्थिति में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

इसी बीच मौसम के जानकारों का कहना है कि मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक हो चुकी है, ऐसे में अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने, चमकने और तेज हवा-आंधी चलने की संभावना है।

वर्तमान में MP के करीब एक दर्जन जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आने वाले 24 घंटों में रीवा, शहडोल संभाग सहित सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा के कुछ स्थानों में गरज के साथ बिजली चमकने या गिरने सहित तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं इनके अलावा डिंडोरी, बैतूल, बड़वानी, खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, पन्ना जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही येलो अलर्ट के अलावा हरदा, नरसिंहपुर व बालाघाट में भी कहीं कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं 27 व 28 जून को बारिश की गतिविधियों में बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है।

जबकि इनके अलावा अधिकांश प्रदेश के जिलों में 26 जून की दोपहर तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

ग्वालियर अंचल: तापमान में उछाल, न्यूनतम तापमान गिरा…
वहीं ग्वालियर के डबरा अंचल में पिछले कुछ दिनों से तापमान में उछाल बना रहा। इसके चलते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री जा पहुंचा।

जो इससे पहले दिन की तुलना में एक डिग्री अधिक रहा। वहीं इस दौरन न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट के साथ 26 डिग्री पर आ गया। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर में तपन बढ़ गई। जिससे दिन में गर्मी बढ़ गई लोग पसीना पसीना हुए।

भिंड मौसम: बारिश के बाद फिर बढ़ रहा पारा…
इसी तरह मध्यप्रदेश के भिंड में पिछले 3 दिन से लगातार तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। बरसात होने के बाद तापमान में आई गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की थी, लेकिन बीते कुछ दिन में तापमान में 8 डिग्री का उछाल देखा गया है।

इससे पहले पिछले दिनों आसमान में बादल छा जाने के बाद एक दिन हुई मूसलधार बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया था उसके बाद तापमान में भी गिरावट आ गई थी, लेकिन आसमान साफ होने के बाद से तापमान लगातार बढ़ रहा है।

शिवपुरी: 27 जून से देगा मानसून दस्तक…
जिले में मानसून ने अभी प्रवेश नहीं किया है, मानसूनी बारिश एक दो दिन बाद होने की उम्मीद जताई जा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते दिनों हुई बारिश प्री-मानसून की गतिविधियां थीं। उधर कृषि विभाग ने भी किसानों को समझाइश दी है कि बोवनी से पहले 3 इंच बारिश का इंतजार करें।

शिवपुरी में अभी मानसून नहीं आया, बल्कि बाहरी क्षेत्र से होकर निकला है। सिस्टम बन रहा है और 27-28 जून को मानसून की अच्छी बारिश होने की पूरी उम्मीद है। लेकिन तब तक तो इसी तरह की उमस भरी गर्मी सहन करनी पड़ेगी।
-जीडी मिश्रा,मौसम वैज्ञानिक भोपाल

सागर: बारिश का दौर 27 जून के बाद से होगा शुरु…
मध्यप्रदेश के सागर में गुरुवार रात को बारिश होने के बाद शुक्रवार को फिर सुबह से तेज धूप निकली। जिसके बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक होकर 36.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री नीचे आकर 21.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस दौरान दिन और रात के तापामन में 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 27 जून के बाद फिर बारिश का दौर शुरू होगा।

छतरपुर : 26 से सक्रिय हो सकता है मानसून…
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले सहित आसपास के जिलों में 20 जून को आने वाला मानसून अटक गया हैं। जिससे फिर तापमान में उछाल आ गया है। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 26 जून से मानसून फिर से सक्रिय होगा। इसके सक्रिय होने पर आगे बढऩा शुरू करेगा। इस दौरान मानसून की अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।

जानकारों के अनुसार अभी बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से हवा को नमी नहीं मिल रही है। इस कारण बारिश थम गई है। घने बादल भी नहीं छा पा रहे हैं, जो सूरज की तपिश को थाम सकें। इस कारण दिन में भीषण गर्मी हो रही है। यहां का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया।

मध्यप्रदेश: आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम…
मौसम के जानकारों की मानें तो आने वाले कुछ दिन मध्यप्रदेश के लिए अति विशेष रहने वाले हैं। इसका कारण यह है कि इस समय तकरीबन पूरे मध्यप्रदेश पर मानसून छा जाएगा, जिसके बाद कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़ बारिश होने की संभावना है।

जानकारों के अनुसार वर्तमान में हवा का रुख उत्तर पूर्व हो गया है, लेकिन इस हवा के साथ ज्यादा नमी नहीं आ रही है। इस कारण हल्के बादल गर्मी से राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

जानकारों का यह भी कहना है कि 25 जून से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय हो गया है। ऐसे में अब हवा का रुख दक्षिण से होने जा रहा है, जिससे नमी आना शुरू हो जाएगी। जिसके चलते 26 जून से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बनने लगेंगे। जैसे ही सिस्टम आगे बढ़ेगे, जिससे बारिश में तेजी आएगी।

Home / Gwalior / Monsson in MP- इंतजार हुआ खत्म, 26 जून से छाएंगे बादल, 27 से 29 तक होगी तेज बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो