साक्षी तिवारी (19) पुत्री बृजेश तिवारी निवासी प्रियदर्शनी नगर शिवपुरी ने पानी की टंकी से 150 फीट की उंचाई के छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने बताया की वह घर पर ही थी। मुझसे बोाली की मैं नहाने जा रही हूं। लेकिन घर के पीछे के दरवाजे से निकल गई। फिर उसके छलांग लगाने की खबर मिली है। पुलिस ने बताया कि हमें लडक़ी के पानी की टंकी पर चढऩे की सूचना मिली। थाने से स्टॉफ वहां पहुंचा तो लडक़ी पानी की टंकी पर बैठी थी। हमने उससे बात करने की कोशिश की। उसको बोला कि- यदि उसे कुछ समस्या है तो हम उसकी समस्या का समाधान करा देंगे। खबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन वह ये बोलती रही की सबलोग यहां से चले जाओ। जब तक हम कुछ कर पाते साक्षी ने छलांग लगा दी। पुलिस ने तुरंत उसे गाड़ी में डाल कर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आत्महत्या करने का कारण पचा चल जाएगा।
किराए के मकान में रहते थे यहां
साक्षी का परिवार शिवपुरी के रन्नौद का रहने वाला है। वे शिवपुरी में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना के समय साक्षी के माता-पिता घर पर नहीं थे। उन्हें जब घटना का मालूम हुआ तो वे सीधे अस्पताल पहुंचे हैं। साक्षी का परिवार कुछ भी बताने से बच रहा है। साक्षी के मौत के पीछे की वजह पूछे जाने पर किसी ने कुछ जवाब नहीं दिया।
एक ही भाई-बहने थे साक्षी
साक्षी और उसका भाई एक ही भाई-बहन थे। बहन की ऐसी हालत देख कर उसका भाई रोते हुए बोला कि- साक्षी मुझसे नहाने की बोल कर गई थी। फिर अचानक से उसके मरने की खबर आई है।
प्रेम-प्रसंग का मामला
अस्पताल में मौजूद लोगों की बातों से मालूम हुआ है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। लोगों ने किसी लडक़े के होने की बात चल रही थी। लेकिन मृतका के परिवार के लोगों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया और न ही किसी अन्य बात का होना बताया।