scriptकांग्रेस में बड़ी सर्जरी की जरूरत, लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर मंथन के दौरान बोले मंत्री- विधायक | gwalior congress meeting for loksabha election loss | Patrika News
ग्वालियर

कांग्रेस में बड़ी सर्जरी की जरूरत, लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर मंथन के दौरान बोले मंत्री- विधायक

पद और टिकट के लिए आते हैं नेता, काम वालों को मौका दिया जाए

ग्वालियरJun 08, 2019 / 12:54 pm

Gaurav Sen

gwalior congress meeting for loksabha election loss

कांग्रेस में बड़ी सर्जरी की जरूरत, लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर मंथन के दौरान बोले मंत्री- विधायक

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा की तरह अपनी सरकार की योजनाओं की मार्केटिंग नहीं कर सकी। भाजपा के कई संगठन चुनाव में काम करते रहे, जबकि कांग्रेस संगठन निर्जीव रहे, इसलिए संगठन में बड़ी सर्जरी जरूरी है। काम करने वालों को मौका मिलना चाहिए। यह बात लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर मंथन के दौरान मंत्री और विधायकों ने कही।

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की हार के कारणों को जानने आए कांग्रेस के पर्यवेक्षक राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर एवं क्षेत्रीय संयोजक राहुल राय द्वारा सभी मंत्री, विधायक, हारे हुए विधायक, जिलाध्यक्ष, मोर्चा व अन्य सगठनों के अध्यक्षों से एक-एक कर चर्चा की गई। अधिकांश लोगों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार तंत्र कांग्रेस से मजबूत रहा। कांग्रेस के खिलाफ नकारात्मक वातावरण बनाने में भाजपा सफल रही, कांग्रेस उसका जवाब नहीं दे सकी। सभी का कहना था कि इस चुनाव को भाजपा मुद्दा विहीन बनाने में सफल रही। राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को प्रचार माध्यमों के जरिए भ्रमित किया गया। युवाओं में जुनून भरने का काम किया गया। देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, पानी का संकट आदि गंभीर मुद्दों को कांग्रेस ने उठाया, लेकिन यह लोगों की आवाज नहीं बना पाए। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस में केवल टिकट और पद की रेस रह गई है, काम करने वाले नहीं हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने वाले सेवाभावी लोगों को पद देने की जरूरत है।

बैठक में यह रहे मौजूद
इस दौरान प्रदेश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी, विधायक मुन्नालाल गोयल, ग्वालियर से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर के अलावा मुरैना तथा भिंड संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारी व विधायक भी आए थे। च्

आरएसएस की तर्ज पर सेवादल काम करे
यह भी कहा गया कि जिस तरह से आरएसएस काम कर रहा है, उस तर्ज पर कांग्रेस सेवादल को भी मजबूत कर उसमें जान फूंकी जाए। अपनी योजनाओं की मार्केटिंग की भी जरूरत है।

Home / Gwalior / कांग्रेस में बड़ी सर्जरी की जरूरत, लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर मंथन के दौरान बोले मंत्री- विधायक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो