scriptपश्चिमी विक्षोभ से दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, अब छाएंगे बादल | gwalior current weather news in hindi | Patrika News
ग्वालियर

पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, अब छाएंगे बादल

मार्च के दूसरे सप्ताह से गर्मी देगी दस्तक

ग्वालियरFeb 18, 2020 / 12:49 pm

monu sahu

gwalior current weather news in hindi

पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, अब छाएंगे बादल

ग्वालियर। प्रदेश के चंबल संभाग में मौसम में आए बदलाव से दिन में तेज धूप निकलने से ठंड से राहत तो मिल रही है, लेकिन रात में सर्दी का असर बरकरार है। इससे दिन और रात के तापमान में तीन गुना से अधिक अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बनने से 20 और 21 फरवरी को मौसम में फिर बदलाव आएगा और हल्के बादल छाएंगे।
जिससे दिन और रात के तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। चंबल के भिण्ड मुरैना श्योपुर शिवपुरी और दतिया के मौसम में अब लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब बादल छाए रहेंगे।
इस महीने रहेगी हल्की सर्दी
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि फरवरी में हल्की सर्दी का अहसास होता रहेगा। रात को ठंडक का असर अधिक रहेगा। दिन में गर्मी का अहसास होगा। मार्च के दूसरे सप्ताह में गर्मी दस्तक देगी।
तीन दिन में 4.3 गिरा पारा
तीन दिन में रात का पारा 4.3 डिग्री गिर गया है। 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को 9.5 डिग्री पर आ गया।

Home / Gwalior / पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, अब छाएंगे बादल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो