scriptहरतालिका तीज पर महिलाएं ऐसे करें पूजा | hartalika teej vrat, do puja and get blessings | Patrika News
ग्वालियर

हरतालिका तीज पर महिलाएं ऐसे करें पूजा

मान्यता है कि अगर कुवांरी लड़कियां इस व्रत को करती है तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। इस दिन महिलाएं और लड़कियां दिनभर निराहार रहती है और भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करती हैं। 

ग्वालियरSep 03, 2016 / 06:37 pm

rishi jaiswal

2016 hartalika teej

hartalika teej vrat


ग्वालियर। हिन्दू महिलाओं और लड़कियों के लिए हरतालिका तीज एक खास त्योहार माना जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत और पूजन करती हैं। इस साल हरतालिका तिज रविवार यानि 4 सितंबर को मनाई जाएगी।




इस व्रत को लेकर यह मान्यता है कि अगर कुवांरी लड़कियां इस व्रत को करती है तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। इस दिन महिलाएं और लड़कियां दिनभर निराहार रहती है और भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करती हैं। जानकारों के मुताबिक इस साल 4 सितंबर को हरतालिका तीज की पूजा अगर राशि के अनुसार की जाए तो महिलाओं की सभी इच्छा पूरी अवश्य होगी।

लिंग पुराण की एक कथा के अनुसार मां पार्वती ने जंगल में जाकर भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कई सालों तक बिना पानी पिये लगातार तप किया था जिसके बाद भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकारा था। तपस्या और निष्ठा का व्रत तपस्या और निष्ठा के साथ स्त्रियां यह व्रत रखती है वह बड़ा कठिन है, क्योंकि ये व्रत बिना पानी के रखा जाता है। इस व्रत का खास तौर पर उत्तर भारत में विशेष मान है। कहते हैं इस व्रत को करने से सात जन्मों तक महिलाओं को उनके पति सात जन्मों तक मिलते हैं।



राशि के अनुसार उपाय
जानकारों के अनुसार इस दिन हर राशि वाले के लिए कुछ खास उपाय होते हैं, जिससे उन्हें लाभ होता है। ज्योतिषाचार्यों व पंडितों के अनुसार बताए गए उपायों को हम यहां आपको बता रहे हैं।
मेष राशि : मेष राशि वालों को अपने साथ लाल रंग का कोई कपड़ा या रुमाल रखना चाहिए, यह उनके लिए फायदेमंद है। वे इस दिन गाय को मीठी रोटी खिलाकर, जरूरतमंदों की मदद करे और किसी को सात्विक भोजन कराएं।
वृषभ राशि: हरतालिका तीज के दिन इस राशि वाले अगर बांस या तुसली का पौधा लगाए तो इनको बड़ा लाभ होगा। इसके अलावा किसी बगीचे में जाकर वृक्ष की सेवा से भी इ नकी सर्व इच्छा पूरी होगी।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले जातक अपने परिवार की बड़ी महिलाओं का सम्मान करें व जरूरजमंद को दवाई का दान करें। इस दिन दवाई का दान विशेष लाभ दिलवाएगा। इसके अलावा गाय को चारा भी खिलाए।
कर्क राशि : आपसे बडे आपको जो भी सलाह देते हैं, या आदेश देते हैं, उसका पालन हरतालिका तीज के दिन आपको प्रगति दिलवाएगा। परिवार की किसी महिला से चावल या चांदी लेकर उसे हमेशा अपने पास रखें। दुर्गा मां की आराधना आपको बड़ा लाभ दिलवाएगा।




सिंह राशि: इस दिन हर कीमत पर मन को नियंत्रण में रखे। साथ ही अपने सिद्धांतो पर कायम रहे। शाम को अखरोट और नारियल का दान करें। सच बोलना व किसी का बुरा ना सोचना, आपको इस दिन लाभ पहुंचाएगा। शुभ कार्य से पहले मीठी वस्तु का दान अवश्य करें।
कन्या राशि : इस राशि के जातक को सदैव संयम बनाए रखने की जरूरत है। क्रोध करना, किसी को अपशब्द बोलना नुकसानदेह हो सकता है। काले रुमाल या वस्त्र का दान आपको लाभ पहुंचाएगा। आपको पार्वती जी के साथ मां दुर्गा की भी आराधना अवश्य करनी चाहिए।
तुला राशि : इस राशि के लोग गाय को घी वाली रोटी खिलाएं और ईश्वर पर आस्था बनाए रखें। अपनी थाली में से भी गाय के लिए पहला निवाला निकालें। माता-पिता का सम्मान करें। अगर आप विवाहीत हैं तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य का इस दिन ध्यान रखे।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालेे मीठी रोटी भुखे को खिलाएं। मुफ्त में या धोखे से किसी से कोई भी सामान ना लें। अपने संबंधियों का सम्मान करें। विशेषकर अपने बड़े भाई का अपमान कभी ना करें। प्रतिदिन सवेरे सबसे पहले शहद का सेवन करें ।




धनु राशि : धनु राशि के जातक गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें। खुद किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करें तो और लोगों को भी लेकर जाएं। आप अपने घर में पीले फूल अवश्य लगाएं।
मकर राशि : मकर राशि के लोग हरतालिका तीज के दिन जीव की सेवा करे। गाय या अन्य पशु को अन्न का दान करे। घर के किसी भी हिस्से में अंधेरा ना रहने दें। हमेशा सत्य बोलें और सच का ही साथ दें।
कुंभ राशि : इस राशि के जातक दक्षिण दिशा में मुंह रखकर अन्न का दान करें। साथ ही भैरो मंदिर में दूध का दान करें, लेकिन स्वयं इसका सेवन ना करें। इसके अलावा शनिवार के दिन श्वान को रोटी अवश्य खिलाए।
मीन राशि : मीन राशि के जातकों को अपने कर्म पर भरोसा होना चाहिए। जितना संभव हो, किसी से उधार ना लें। प्रत्येक मनुष्य का सम्मान और उनके सुझावों को मानना आपके लिए लाभदायक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो