scriptहीटवेव को दिया एक दिन का आराम, पर उमस ने किया बेहाल, आज पारे में फिर आएगा उछाल | Patrika News
ग्वालियर

हीटवेव को दिया एक दिन का आराम, पर उमस ने किया बेहाल, आज पारे में फिर आएगा उछाल

हवा का रुख दक्षिण पूर्व से होने से बुधवार को शहर में हल्के बादल छा गए। इससे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से घटकर 43.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान में आई गिरावट से हीटवेव (लू) को एक दिन का आराम मिल गया, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर […]

ग्वालियरMay 23, 2024 / 11:47 am

Balbir Rawat

हवा का रुख दक्षिण पूर्व से होने से बुधवार को शहर में हल्के बादल छा गए। इससे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से घटकर 43.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान में आई गिरावट से हीटवेव (लू) को एक दिन का आराम मिल गया, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया.....

हवा का रुख दक्षिण पूर्व से होने से बुधवार को शहर में हल्के बादल छा गए। इससे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से घटकर 43.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान में आई गिरावट से हीटवेव (लू) को एक दिन का आराम मिल गया, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया…………..

हवा का रुख दक्षिण पूर्व से होने से बुधवार को शहर में हल्के बादल छा गए। इससे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से घटकर 43.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान में आई गिरावट से हीटवेव (लू) को एक दिन का आराम मिल गया, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर पसीना से तरबतर रहे। मौसम विभाग के अनुसार 23 मई को हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 23 से 26 मई के बीच सीवियर हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी है। अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इस सिस्टम की वजह से हवा के रुख में बदलाव आया है। सुबह 11 बजे तक पूर्वी हवा चली। फिर रुख दक्षिण पूर्वी हुआ। इसके बाद उत्तर पूर्वी। राजस्थान की गर्म हवा शांत रही। पूर्वी हवा अपने साथ बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आई, जिससे हल्के बादल छाए। आंधी जैसा मौसम भी रहा। नमी की वजह से तापमान में गिरावट आई, लेकिन उमस बढ़ गई। दोपहर में बेचैन करने वाली गर्मी रही। दिनभर पसीना से तरबतर रहे। ज्ञात है कि पिछले पांच दिनों से शहर हीटवेव की चपेट में था। जिससे चलते हर कोई गर्मी से बेहाल था।
24 को बंगाल खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

– बंगाल की खाड़ी में 24 मई को कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। अति कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर आगे बढ़ेगा, लेकिन झारखंड के धनबाद के बाद सिस्टम का रुख पूर्वोत्तर राज्य की ओर हो जाएगा, लेकिन इस सिस्टम की वजह से हवा में नमी आएगी। 28 मर्ई के बाद दिन के तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन नमी से उमस बढ़ेगी। आंधी व बारिश की संभावना भी बनेगी।
– 27 मर्ई तक राजस्थान की गर्म हवा चलेगी। इस कारण ग्वालियर शहर हीटवेव व सीवियर हीटवेव की चपेट में रहेगा।

एक्सपर्ट व्यू-

हवा में नमी आने से हल्के बादल छाए हैं, लेकिन ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में 27 मई तक हीटवेव व सीवियर हीटवेव का असर रहेगा। तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। पूरे हफ्ते गर्मी का असर देखने को मिलेगा।डॉ वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल

Hindi News/ Gwalior / हीटवेव को दिया एक दिन का आराम, पर उमस ने किया बेहाल, आज पारे में फिर आएगा उछाल

ट्रेंडिंग वीडियो