scriptग्वालियर चंबल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले | heavy rain in gwalior madhya pradesh | Patrika News
ग्वालियर

ग्वालियर चंबल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले

चंबल के कई जिलों में बारिश ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

ग्वालियरNov 29, 2019 / 11:41 am

monu sahu

 heavy rain in gwalior madhya pradesh

ग्वालियर चंबल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले

ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में शुक्रावर की सुबह मौसम ने करवट ली और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ग्रामीण क्षेत्र में ओले भी गिरे। जिससे खुले में रखी धान भींग गई। बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया।गुरुवार दोपहर को भी चंबल के कई जिलों में बारिश हुई थी।
शहर में सुबह 20 मिनट तो ग्रामीण क्षेत्रों में करीब आधा घंटे बारिश हुई। बारिश से सुबह के समय तापमान पर असर पड़ा है। मौसम में ठंड का अहसास होने लगा। क्योंकि अभी तक ठंड का मिजाज सामान्य था। कृषि विभाग के अफसर ने कहा कि इस बारिश से रबी फसल को कोई नुकसान नहीं होगा।
बारिश के साथ ओले भी गिरे
ग्वालियर और डबरा शहर के अलावा श्योपुर के ढोढर,सोईंकला, दांतरदा,मानपुर,प्रेमसर,सोंठवा,हीरापुर गिरधरपुर सहित करीब पांच दर्जन से अधिक गांवों में बरसात हुई। प्रेमसर क्षेत्र के ढोटी गांव में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं कई गांवों में रिमझिम बारिश हुई। मौसम पर्यवेक्षक रमेश शर्मा ने बताया कि आगामी सप्ताह में तेजी के साथ तापमान में गिरावट होगी। सहायक उपसंचालक कृषि एसके पचौरी ने कहा कि इस बारिश से अभी रबी फसल को कोई नुकसान नहीं है।
तापमान में बढ़ोत्तरी
गुरुवार को दोपहर बाद खिली धूप से तापमान में बढ़ोत्तरी नजर आई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18.4 दर्ज किया गया। न्यूनतप तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.6 था, वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन सुबह हुई बारिश के बाद भी तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई। मौसम पर्यवेक्षक शर्मा ने कहा कि दोपहर बाद बादल साफ होने से अधिकतम तापमान पर असर पड़ा। वैसे बारिश की संभावना जिले में नहीं, लेकिन राजस्थान क्षेत्र में दबाव बनने से बारिश हुई।

Home / Gwalior / ग्वालियर चंबल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो