scriptपति ने घरवालों के साथ मिलकर पत्नी को जला डाला था जिंदा, अब तीन महीने बाद महिला ने खोले राज | husband and in laws put woman in to fire for dowry | Patrika News
ग्वालियर

पति ने घरवालों के साथ मिलकर पत्नी को जला डाला था जिंदा, अब तीन महीने बाद महिला ने खोले राज

पति ने घर वालों के साथ मिलकर पत्नी को जिंदा आग के हवाले कर दिया। वारदात के तीन महीने बाद महिला ने वारदात के पीछे की वजह का खुलासा किया है।

ग्वालियरAug 14, 2017 / 01:56 pm

shyamendra parihar

dowry case, woman put in to fire
ग्वालियर/शिवपुरी। जिले की हद में आने वाले करैरा में तीन पहले पति ने अपने घर वालों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी को केरोसीन डालकर जिंदा आग के हवाले कर दिया था। वारदात के तीन महीने बाद महिला ने वारदात के पीछे की वजह का खुलासा किया है। महिला ने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
MUST READ : शहीद जगराम ने कहा था जीजी रक्षाबंधन पर नहीं आ पाऊंगा, दीपावली पर मनाएंगे भाईदूज

करैरा के ग्राम कालीपहाड़ी निवासी एक महिला को उसके पति व अन्य ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने के चलते तीन माह पूर्व केरोसिन डालकर आग दी थी। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय पीडि़ता की हालत ऐसी नहीं थी कि वह पुलिस रिपोर्ट कर सके, इसलिए अब हालत में सुधार होने के बाद महिला ने में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पति सहित ६ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कालीपहाड़ी निवासी अनीता पत्नी महेश जाटव को उसके पति महेश, जेठ शेर सिंह, नीमा, देवर नरेश व ननद प्रीती तथा बेबी ने मिलकर १३ मई को केरोसिन डालकर आग लगा दी। इस घटना में अनीता काफी हद तक आग में झुलस गई और उसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल लाए। शनिवार को जब महिला की हालत सही हुई तो उसने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसने ससुरालीजनों की दहेज की मांग पूरी नहीं की इसलिए उन्होंने उसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
दहेज अब भी अंचल में सबसे बड़ी समस्या
दहेज को लेकर भले ही समाज में काफी सुधार आया हो लेकिन अंचल में अब भी दहेज एक ऐसा मानसिक रोग है जो पूरे समाज को दूषित कर रहा है और इसका शिकार हो रही हैं समाज की बेटियां। ग्वालियर चंबल संभाग में दहेज का ये कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन इस यहां से दहेज के कई मामले सामने आते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि दहेज की पहली मांग को लेकर ही महिलाओं को सचेत हो जाना चाहिए और अत्याचारों को सहना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे दहेज लोभियों की हिम्मत बढ़़ती है।

Home / Gwalior / पति ने घरवालों के साथ मिलकर पत्नी को जला डाला था जिंदा, अब तीन महीने बाद महिला ने खोले राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो