ग्वालियर

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें, एक दिन की छुट्टी लेंगे तो साथ में मिलेगी 6 दिन की छुट्टी

आने वाले दिनों में सूने रहेंगे सरकारी कार्यालय.

ग्वालियरOct 14, 2021 / 05:03 pm

Ashtha Awasthi

dusherra leave

ग्वालियर। नवरात्र से दीवाली की तैयारियों में सभी लोग लग गए हैं। इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए इस बार नवमी के बाद से राहत है। अगले सप्ताह लगातार छुट्टियां होने से कर्मचारियों को पांच दिन घर पर रहने का मौका मिलेगा। इस बीच अगर 18 अक्टूबर को अर्जित अवकाश लिया तो फिर पूरे छह दिन का अवकाश हो जाएगा। इस महीने दशहरे के बाद सिर्फ सोमवार को ही कार्यदिवस है। इस वजह से सरकारी कार्यालय सूने रहेंगे।

इस दिन रहेगा शासकीय अवकाश

15 अक्टूबर- दशहरा
16 अक्टूबर- तृतीय शनिवार
17 अक्टूबर- रविवार
19 अक्टूबर- ईद मिलाद उन नबी
20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती

 

की गई छुट्टीयों की घोषणा

जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में दशहरा पर्व पर तीन दिन और दीपावली पर पांच दिन की छुट्टी रहेगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने छह दिन की शीतकालीन छुट्टी और डेढ़ महीने की ग्रीष्मकालीन छुट्टी की भी घोषणा कर दी है।

विभाग के आदेश के मुताबिक दशहरा पर्व पर 14 से 16 अक्टूबर, दीपावली पर्व पर दो से छह नवंबर तक छुट्टी रहेगी। जबकि शीतकालीन अवकाश 25 से 31 दिसंबर 2021 तक रहेगा। विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि विद्यार्थियों को एक मई से 16 जून 2022 तक ग्रीष्मकालीन छुट्टी मिलेगी। जबकि शिक्षकों को छह दिन कम (एक मई से नौ जून 2022 तक) छुट्टी मिलेगी।

Home / Gwalior / सरकारी कर्मचारी ध्यान दें, एक दिन की छुट्टी लेंगे तो साथ में मिलेगी 6 दिन की छुट्टी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.