scriptअब टूटकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने इन 18 जिलों में जारी किया अलर्ट | imd issued alert in 18 districts | Patrika News

अब टूटकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने इन 18 जिलों में जारी किया अलर्ट

locationग्वालियरPublished: Jun 27, 2022 03:41:14 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

आगामी दो से तीन दिन में मानसून दस्तक दे देगा….

271_aug.png

rain alert

ग्वालियर। गर्मी और उमस के चलते एक बार फिर से मौसम में तेजी से गर्मी बढ़ी है। रात का तापमान 5.5 डिग्री तक बढ़ गया। इससे रात काफी गर्म हो गई। शहर में सुबह से ही तेज धूप और गर्मी उमस से लोगों को घरों के अंदर भी चेन नहीं मिला। दोपहर बाद तो कूलर और पंखों में भी लोग परेशान होते रहे। गर्मी से ज्यादा अब लोगों को उमस परेशान कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों का तापमान कुछ कम होगा। वहीं रात का लगभग ऐसा ही बना रहेगा। आगामी दो से तीन दिन में मानसून दस्तक दे देगा। वहीं मंगलवार को बारिश होने की संभावना है। बीते दिन अधिकतम तापमान 41.2 और 30.0 डिग्री दर्ज किया गया।

 

capture.jpg

रात में बढ़ा तो दिन में हुआ कम

मौसम में आ रहे बदलाव के चलते अब दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ गया है। इसके चलते दिन में एक डिग्री तक तापमान बढ़ा है तो रात का 5.5 डिग्री तक तापमान में कमी आई है। वहीं आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इंदौर, धार, रतलाम, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम और उज्जैन में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मानसून का ब्रेक अब खत्म होने को है।

29 जून से तेज बारिश

उड़ीसा के तट पर चक्रवातीय एक्टिविटी शुरू हो रही है। इससे 29 जून से 4 जुलाई तक भोपाल, सागर, उज्जैन, रीवा, शहडोल और इंदौर समेत प्रदेशभर में जमकर बारिश होगी। सिर्फ चंबल में बारिश के आसार अभी कम हैं, लेकिन भोपाल, सागर और ग्वालियर में खूब पानी गिरेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमोत्तर राजस्थान के ऊपर सक्रिय चक्रवात मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला है। वहीं, पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर अन्य चक्रवात सक्रिय है। इसके चलते 29 जून से मध्यप्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो