scriptपर्यावरण को सुधारना आज हम सभी के लिए चुनौती | Improving the environment is a challenge for all of us today | Patrika News
ग्वालियर

पर्यावरण को सुधारना आज हम सभी के लिए चुनौती

बिगड़ते पर्यावरण को सुधारना आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है। बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण मानव जीवन में अनेक समस्याएं आ रही हैं। इन समस्याओं का निदान केवल पर्यावरण संरक्षण ही है।

ग्वालियरDec 09, 2019 / 07:31 pm

Harish kushwah

पर्यावरण को सुधारना आज हम सभी के लिए चुनौती

पर्यावरण को सुधारना आज हम सभी के लिए चुनौती

ग्वालियर. बिगड़ते पर्यावरण को सुधारना आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है। बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण मानव जीवन में अनेक समस्याएं आ रही हैं। इन समस्याओं का निदान केवल पर्यावरण संरक्षण ही है। यह बात कलेक्टर अनुराग चैधरी ने बाल भवन में समग्र स्वच्छता अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन, कर्नल जोगिंदर तंवर साइंस कॉलेज के प्राचार्य बीएल अहिरवार, प्रो नुकुल गुप्ता, मेजर डॉ. अशोक चैहान उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि हमारा शहर अगर गंदा है, तो यह किसी और की नहीं हमारी कमजोरी है। शहर के सभी लोग गंदगी करें और कुछ चुनिंदा लोग उसकी सफ ाई की जिम्मेदारी उठाएं तो शहर स्वच्छ और सुंदर होना संभव नहीं हैं। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी शहर के हर नागरिक को उठानी होगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्वालियर में 9 पहाड़ियों को चिन्हित कर पौधरोपण का कार्य किया गया है। सिरोल पहाड़ी पर ही 17 हजार पौधे लगाए गए हैं। जलालपुर में भी 4 हजार से अधिक पौधे रोपित किए गए।
जनता को भी निगम का साथ देना होगा

संदीप माकिन ने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रतिदिन लगभग 450 टन कचरे का कलेक्शन किया जा रहा है। घर-घर से कचरा कलेक्शन का कार्य भी निगम कर रहा है। इसके पश्चात भी शहर में जितनी स्वच्छता होनी चाहिए, उतनी नहीं है। स्वच्छता के कार्य में सभी का सहयोग नितांत आवश्यक है। कर्नल जोगिंदर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन, नगर निगम के सहयोग से स्वच्छता अभियान में एनसीसी कैटेड को जोड़कर जो कार्य किए जा रहे हैं, वह सराहनीय हैं। एनसीसी के सभी बच्चे स्वच्छता के कार्य में निरंतर अपना सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

Home / Gwalior / पर्यावरण को सुधारना आज हम सभी के लिए चुनौती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो