scriptनए साल में महंगाई से मिलेगी आपकी रसोई से राहत, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता | inflation comes down in 2018 | Patrika News
ग्वालियर

नए साल में महंगाई से मिलेगी आपकी रसोई से राहत, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता

सरकारी स्वामित्व वाली तेल विपणन कंपनियों ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 5 रुपए सस्ते कर दिए हैं।

ग्वालियरJan 02, 2018 / 10:20 am

Gaurav Sen

gwalior news

ग्वालियर। सरकारी स्वामित्व वाली तेल विपणन कंपनियों ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 5 रुपए सस्ते कर दिए हैं। वहीं देसी घी कंपनियों का उत्पादन बढऩे से एगमार्क कंपनियों के 15 किलो देसी घी के टिन पर 300 रुपए तक की गिरावट आई है। रसोई की जान शक्कर 5 रुपए गिरकर 37 रुपए प्रति किलो पर आ गई।


देसी घी : महीने भर में 1300 रुपए हुए कम

देसी घी दामों में यह गिरावट महीने भर में करीब 1300 रुपए की बताई जा रही है। देसी घी के थोक कारोबारियों के मुताबिक कंपनियों के पास स्टॉक अधिक होने और उत्पादन बढऩे के कारण दामों में लगातार गिरावट आ रही है।


रोज 200 टिन खपत
शहर में रोजाना देसी घी की खपत 15० से 20० टिन की है। यहां पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र आदि स्थानों से ब्रांडेड एगमार्क कंपनियों का देसी घी बिकने आता है।


महीने भर में कंपनियों ने देसी घी के दाम 1300 रुपए प्रति टिन तक कम कर दिए हैं। कंपनियों के पास स्टॉक और उत्पादन बढऩे के कारण ऐसा हो रहा है। आने वाले दिनों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
अभय गुप्ता, देसी घी के थोक कारोबारी

 

 

 


शक्कर 37 रु. किलो
शक्कर के दामों में भी महीने भर से गिरावट देखी जा रही है। एक माह में भाव 5 रुपए किलो तक कम हो गए हैं। 42 रुपए किलो वाली शक्कर इन दिनों में फुटकर में 37 रुपए किलो बिक रही है। शहर में रोजाना 1800 से 2000 क्विंटल शक्कर की आवक है। महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश फैक्ट्रियों में उत्पादन बढऩे से दाम नीचे आ रहे हैं। किराना कारोबारी अरूण खंडेलवाल ने बताया कि शक्कर के दाम कम होने के कारण बिक्री में बढ़ोतरी हो गई है। मकर संक्रांति पर बिक्री और बढ़ जाएगी।

 

 


कॉमर्शियल सिलेंडर 1409.50 रु. में मिलेगा

नए साल में उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम कंपनियों ने दाम कम कर राहत पहुंचाई है। एक जनवरी से 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 793. रुपए का मिलेगा। खाते में सब्सिडी 300 रुपए पहुंचेगी। शहर की गैस एजेंसी नए रेट से डिलीवरी भी करने लगे हैं।

 

 

300 रु. आएगी सब्सिडी
19 किग्रा. का कॉमर्शियल सिलेंडर 1409.50 पैसे में मिलेगा। पिछले माह कॉमर्शियल सिलेंडर 1415 रु. था। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 718.50 पैसे थे, जबकि सब्सिडी 306 रुपए खाते में पहुंच रही थी।


31 दिसंबर की रात को पेट्रोलियम कंपनियों ने दाम तय कर दिए हैं। नए रेट से उपभोक्ताओं को सिलेंडर की डिलीवरी पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।
श्यामानंद शुक्ला, संचालक श्रीराधे इंडेन गैस एजेंसी

Home / Gwalior / नए साल में महंगाई से मिलेगी आपकी रसोई से राहत, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो