scriptनर्सिंग में 275 पदों की भर्ती में गड़बड़ी में फंसे पूर्व डीन | Inquiry to the former dean in the recruitment of 275 nursing posts | Patrika News

नर्सिंग में 275 पदों की भर्ती में गड़बड़ी में फंसे पूर्व डीन

locationग्वालियरPublished: Sep 28, 2022 01:01:50 pm

Submitted by:

deepak deewan

ईओडब्ल्यू के शिकंजे में पूर्व डीन, अधिकारियों के सामने पेश होंगे

nurshing.png

अधिकारियों के सामने पेश होंगे

ग्वालियर. जीआरएमसी में नर्सिंग के 275 पदों की भर्ती में कहां और क्या गड़बड़ियां हुईं, इस बारे में पूर्व डीन डाक्टर समीर गुप्ता से ईओडब्ल्यू सिलसिलेवार पूछताछ करेगी। पूर्व डीन डा गुप्ता अगले सप्ताह ईओडब्ल्यू के सामने पेश होंगे। नर्सिंग भर्ती घोटाले में इससे पहले शिकायतकर्ता पूर्व एमआइसी सदस्य केपी सिंह जांच एजेंसी को 1700 पेज का पुलंदा थमा चुके हैं। उसके आधार पर जांच एजेंसी ने होमवर्क किया है। इसी आधार पर डॉ गुप्ता से पूछताछ की जाएगी।
नर्सिंग भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पूर्व एमआइसी सदस्य केपी सिंह ईओडब्ल्यू के भोपाल मुख्यालय शिकायत दर्ज कराई है। केस की जांच ईओडब्ल्यू की ग्वालियर विंग कर रही है। शिकायत में सिंह ने कहा था नर्सिंग भर्ती में कई स्तर पर गड़बड़ी हुई हैं। इसमें राज्य स्तरीय रोस्टर का पालन किया जाना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परीक्षा व्यापम के जरिए होना थी लेकिन उसे एमपी ऑनलाइन के जरिये कराया गया। इस पर 17 लाख का खर्चा हुआ। जीआरएमसी के पास परीक्षा के लिए बजट तक नहीं था। इतना पैसा कैसे खर्च किया गया। इसका ब्यौरा नहीं दिया गया है। मेडिकल कॉलेज की स्वशासी कमेटी से भी परीक्षा की अनुमति भी नहीं ली गई। सिंह का कहना था परीक्षा में खुलकर गड़बड़ी हुई है। 22 छात्रों का भविष्य अधर में अटक गया।
पूर्व डीन को देना होगा जवाब
जांच एजेंसी के मुताबिक पूर्व डीन समीर गुप्ता को बताना होगा नर्सिंग भर्ती परीक्षा में राज्यस्तरीय रोस्टर नहीं बनाने से लेकर परीक्षा की अनुमति नहीं लेने की क्या वजह रही हैं। इसके पीछे क्या मकसद था। मेडिकल कॉलेज की स्वशासी कमेटी को परीक्षा के बारे में क्यो ंनहीं बताया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो