scriptजेएएच में गंदगी पर एक लाख का लग सकता है जुर्माना | jah me gandgi diya notice | Patrika News
ग्वालियर

जेएएच में गंदगी पर एक लाख का लग सकता है जुर्माना

निरीक्षण करने के बाद अधीक्षक ने हाइट्स और वीबीजी कंपनी को पत्र लिखकर कहा है कि जेएएच में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।

ग्वालियरOct 16, 2019 / 10:04 pm

Neeraj Chaturvedi

TEXTILE NEWS-आरसेप के विरोध में सूरत और मुंबई के कपड़ा उद्यमी दिल्ली में लगाएंगे गुहार

TEXTILE NEWS-आरसेप के विरोध में सूरत और मुंबई के कपड़ा उद्यमी दिल्ली में लगाएंगे गुहार

जेएएच में मिली गंदगी, अधीक्षक ने दिया सफाई कंपनी को नोटिस एक लाख का लग सकता है जुर्मान
– जेएएच अधीक्षक ने किया निरीक्षण
ग्वालियर. जेएएच में सफाई व्यवस्था पिछले काफ ी समय से गडबडा गई है। सफाई का काम करने वाली हाइट्स की कंपनी वीबीजी काम करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इसी को लेकर बुधवार को अधीक्षक अशोक मिश्रा ने जेएएच का निरीक्षक करके व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने जेएएच कैंपस में कई स्थानों पर पड़ी गंदगी को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कई वार्डों और अन्य विभागों के साथ कई स्थानों पर गंदगी को देखकर कंपनी के कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। इसके बाद कैंपस में भी गंदगी दिखी। निरीक्षण करने के बाद अधीक्षक ने हाइट्स और वीबीजी कंपनी को पत्र लिखकर कहा है कि जेएएच में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। इसलिए दोनों ही कंपनियों पर एक लाख जुर्माना लगाया जाए। अभी हाल ही में मेडिकल कॉलेज में सीएस ने सफाई व्यवस्था को देखकर नाराजगी व्यक्त की थी। इसके बाद उन्होंने नगर निगम को यहां पर सफाई कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन निगम ने दो दिनों तक नालों की सफाई आदि करके लगभग दो सौ टन कचरा निकाला था। लेकिन अब तो जेएएच कैंपस में काफी गंदगी होने पर अधीक्षक ने भी कंपनी पर जुर्माना लगाने का मन बना लिया है।
डॉक्टरों को दी समझाइश
अधीक्षक ने सुबह जेएएच कैंपस का निरीक्षण करने के बाद ओपीडी का निरीक्षण किया। जहां कई डॉक्टर बिना एप्रिन के साथ नेम प्लेट में नहीं थे। इस पर अधीक्षक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी गलती न हो। इसके लिए डॉक्टरों से कहा कि सभी डॉक्टर अपनी जिम्म्ेदारी निभाते हुए एप्रिन और नेम प्लेट लगाए। इसके साथ ही यहां पर दो सफाई कर्मचारियों को स्टे्रक्टर मैन के रुप में ड्यूटी पर तैनात किया गया है। लेकिन बुधवार को एक भी कर्मचारी यहां पर नहीं मिला। इस पर उन्होंने संबंधित कंपनी के लोगों को फटकार लगाई।

Home / Gwalior / जेएएच में गंदगी पर एक लाख का लग सकता है जुर्माना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो