scriptमौसम में ठंड घुलते ही जू के बंद हुए कूलर, बड्र्स केज से खसखस भी उतरी | Juice closed cooler as winter weather cooled, poppy seeds also descend | Patrika News
ग्वालियर

मौसम में ठंड घुलते ही जू के बंद हुए कूलर, बड्र्स केज से खसखस भी उतरी

दिवाली बाद शुरू होंगे हीटर, लगाए जाएंगे ग्रीन कैनवास

ग्वालियरOct 22, 2020 / 10:03 pm

Mahesh Gupta

,,

मौसम में ठंड घुलते ही जू के बंद हुए कूलर, बड्र्स केज से खसखस भी उतरी,मौसम में ठंड घुलते ही जू के बंद हुए कूलर, बड्र्स केज से खसखस भी उतरी,मौसम में ठंड घुलते ही जू के बंद हुए कूलर, बड्र्स केज से खसखस भी उतरी

ग्वालियर.
मौसम में ठंड घुलना शुरू हो चुकी है। सुबह और शाम के टेम्प्रेचर में काफी गिरावट आई है। ऐसे में चिडिय़ाघर में एनीमल्स को ठंड से बचाने के लिए कवायद शुरू की गई है। जू मैनेजमेंट ने छोटे बड़े एनीमल्स के केज में लगे कूलर बंद कर दिए हैं। साथ ही खसखस के परदे भी हटा दिए हैं। अब जल्द ही केज में हीटर रखे जाएंगे और ग्रीन कैनवास लगाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चिडिय़ाघर प्रबंधन की माने तो दिवाली के बाद जू ओपन होने की संभावना है। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

26 से 28 टेम्प्रेचर में रहेंगे शावक
नन्हें शावकों को 26 से 28 टेम्प्रेचर के बीच रखा जाएगा। टाइगर और लायन के एन्क्लोजर में 4 हीटर लगाए जाएंगे। वहीं लेपर्ड में दो हीटर लगेंगे। सभी केज मेें हाउस बने हैं। जहां हवा से बचाव के लिए सारे प्रबंध हैं। विंटर सीजन में अधिक एनीमल्स अपने हाउस में ही रहते हैं।

डाइट में सीजनेबल ग्रीन वेजिटेबल और फ्रूट्स शामिल
विंटर सीजन में एनीमल्स को गर्म तासीर की चीजें अधिक दी जाएंगी। साथ ही खाने की क्वांटिटी भी बढ़ाई जाएगी। क्योंकि ठंड में एनीमल्स की डाइट में थोड़ा अंतर आता है। सीजनेबल ग्रीन वेजिटेबल और फ्रूट्स को शामिल किया जाएगा। हफ्ते में एक दिन ऑफ रखा जाएगा। इस दिन हल्की डाइट दी जाएगी।

वर्जन
ठंड को देखते हुए कूलर बंद कर दिए हैं। खसखस हटा दी गई है। केज में हीटर और ग्रीन कैनवास लगाने का काम जल्द ही शुरू होगा। हीटर दिवाली बाद शुरू होंगे। शावकों को 26 से 28 टेम्पेचर के बीच रखा जाएगा।
उपेन्द्र यादव, प्रभारी, चिडिय़ाघर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो