scriptबड़ी खबर: मुरैना में कमलनाथ के पोस्टर पर पोती कालिख, कांग्रेसियों ने किया जमकर विरोध | kamalnath ke muh pr kalikh poti | Patrika News
ग्वालियर

बड़ी खबर: मुरैना में कमलनाथ के पोस्टर पर पोती कालिख, कांग्रेसियों ने किया जमकर विरोध

बड़ी खबर मुरैना में कमलनाथ के चेहरे पर पोती कालिख, कांग्रेसियों ने किया जमकर विरोध

ग्वालियरSep 10, 2018 / 02:03 pm

Gaurav Sen

मुरैना. शहर में होने कांग्रेस के नेता कमलनाथ सिंह के आयोजन के पहले उनके चेहरे पर कालिश पोत दी गई है। घटना सुबह 11 बजे के करीब की है। कालिख पोत देने का बात शहर में आग की तरह फैल गई है। कांग्रेस के भारत बंद के दौरान घटी इस घटना से कांग्रेसियों मेंं जमकर गुस्सां फैल गया है।

दरअसल हुआ यूं कि सोमवार को म.प्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ सिंह मुरैना की गल्ला मंडी परिसर में कांग्रेस की आक्रोश सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। वे शहर में दोपहर 2.30 बजे आने वाले हैं। लेकिन उनके आने से पहले ही शहर भर में लगे उनके होर्डिंग पर किसी ने कालिख पोत दी है। जिसके बाद से शहर में तनाव का माहौल निर्मित हो गया है। पेट्रोल और डीजल, गैस की कीमतों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद के दौरान भारी पुलिस बल पूरे शहर में तैनात है फिर भी कमलनाथ के पोस्टर पर कालिख पोत दी गई है।

mp election 2018 : प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की आक्रोश सभा 10 को,कांग्रेस ने की तैयारी

 

आपको बता दें कि कमलनाथ के साथ नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मुरैना आ रहे हैं। वे यहां होने वाली सभा को संबोधित करेंगे और राष्ट्रपति के नाम फ्यूल की रेट में हो रही बढ़ोतरी को रोकने के लिए ज्ञापन सौपेंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश मावई व मप्र किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के अनुसार सभा को मप्र कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, पूर्व मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना, पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

भिंड जिले के लहार कस्बे में पाटन ताल मैदान पर कांग्रेस के परिवर्तन सभा की शुरुआत हो गई हैI प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और क्षेत्रीय नेताओं में डॉक्टर गोविंद सिंह विधायक लहार हेमंत कटारे विधायक जिला अध्यक्ष रमेश दुबे सहित जिले के कई कांग्रेसी पदाधिकारी पहुंच गए हैं।

Home / Gwalior / बड़ी खबर: मुरैना में कमलनाथ के पोस्टर पर पोती कालिख, कांग्रेसियों ने किया जमकर विरोध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो