ग्वालियर

पडोसी को गोली मारने वाला लाइसेंसी रिवाल्वर सहित पकडा

लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद घर में पत्नी से उसका विवाद हुआ था

ग्वालियरApr 09, 2020 / 11:42 pm

Puneet Shriwastav

पडोसी को गोली मारने वाला लाइसेंसी रिवाल्वर सहित पकडा

ग्वालियर। पडोसी से कहासुनी में उनके किराएदार को गोली मारने वाला सनकी पकडा गया है। उसे देर रात हिरासत में लिया गया। जिस लाइसेंसी रिवाल्वर से उसने गोली चलाई थी वह भी बरामद की है।
पकडे जाने पर आरोपी ने खुलासा किया गुस्से में आपा खो दिया था। रिवाल्वर हाथ में थी तैश में गोली चला दी। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया दीनदयाल नगर में बुधवार रात को अनिल सिंह पुत्र बशंराज सिंह पर गोली चलाने वाला सुनील शर्मा पकडा गया है।
उधर पैर में गोली लगने से जख्मी अनिल की हालत में भी सुधार है। सुनील शर्मा की काॅलोनी में शोहरत भी ठीक नहीं है। उसके पकडे जाने पर लोगों ने पुलिस को बताया कि सुनील बिना वजह की ठसक दिखाने का आदी है।
इससे पहले भी कई लोगों से विवाद करता रहा है। बुधवार रात को भी घर में पत्नी से उसका विवाद हुआ था। उसके बाद ही रिवाल्वर लेकर घर से बाहर निकल आया था।

अनिल सिंह ने पडोसी होने के नाते उसे समझाने की कोशिश की थी। लेकिन आरोपी बात मानने की बजाए भडक गया। उसने अनिल को गोली मार दी। वारदात के बाद सुनील घर में जाकर दुबक गया।
देर रात पुलिस ने उसे दबोचा। अब उसाक शस्त्रलाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Home / Gwalior / पडोसी को गोली मारने वाला लाइसेंसी रिवाल्वर सहित पकडा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.