scriptग्वालियर रेलवे स्टेशन को हासिल हुई बड़ी उपलब्धि, झांसी मंडल में ऐसा दूसरा स्टेशन | major achievement achieved by the gwalior railway station, the second | Patrika News
ग्वालियर

ग्वालियर रेलवे स्टेशन को हासिल हुई बड़ी उपलब्धि, झांसी मंडल में ऐसा दूसरा स्टेशन

आईएसओ अवार्ड के लिए ग्वालियर स्टेशन प्रबंधन द्वारा काफी समय से तैयारियां की जा रही थीं। इंटरनेशनल एक्युरेट सर्टिफिकेशन संस्था, दिल्ली के प्रतिनिधियों द्वारा दो माह में कई बार ग्वालियर स्टेशन की व्यवस्थाओं को परखा गया।

ग्वालियरJun 15, 2019 / 07:02 pm

Rahul rai

gwalior railway station,

ग्वालियर रेलवे स्टेशन को हासिल हुई बड़ी उपलब्धि, झांसी मंडल में ऐसा दूसरा स्टेशन

ग्वालियर। इंटरनेशनल एक्युरेट सर्टिफिकेशन संस्था द्वारा शुक्रवार को ग्वालियर स्टेशन को आईएसओ-14001-2015 अवार्ड प्रदान किया गया। ये उपलब्धि हासिल करने वाला ग्वालियर, झांसी मंडल में दूसरा स्टेशन है। इससे पहले झांसी स्टेशन को यह अवार्ड प्रदान किया गया है। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को दोपहर रिजर्व लाउंज में आयोजित समारोह में स्टेशन निदेशक दीपक चौबे व उनकी टीम को आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता संजीव चौबे, मंडल विद्युत अभियंता जनार्दन सिंह, सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
आईएसओ अवार्ड के लिए ग्वालियर स्टेशन प्रबंधन द्वारा काफी समय से तैयारियां की जा रही थीं। इंटरनेशनल एक्युरेट सर्टिफिकेशन संस्था, दिल्ली के प्रतिनिधियों द्वारा दो माह में कई बार ग्वालियर स्टेशन की व्यवस्थाओं को परखा गया। गुरुवार को स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद कुछ व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को भी संस्था के प्रतिनिधियों ने अवार्ड के लिए व्यवस्थाएं देखीं। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ग्वालियर स्टेशन के अधिकारी लगातार झांसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेते रहे।
संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा ऑडिट के दौरान पाया गया कि स्टेशन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। कचरे को पृथक करना, प्लास्टिक बोतल क्रासिंग मशीन का संस्थापन, यात्रियों के लिए पर्याप्त डस्टबिन की उपलब्धता, रैग पिकिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे से यात्रियों की सुरक्षा की निगरानी, पौधरोपण, स्टेशन परिसर में खुले में शौच पर रोकथाम हेतु जन जागरुकता अभियान एवं आरपीएफ की मदद से सख्ती, गंदे पाने के उचित निस्तारण हेतु रीसाइक्लिंग प्लांट का संस्थापन सहित कई जनहितैषी कार्य किए जा रहे हैं।

Home / Gwalior / ग्वालियर रेलवे स्टेशन को हासिल हुई बड़ी उपलब्धि, झांसी मंडल में ऐसा दूसरा स्टेशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो