scriptमकर संक्रांति कल, जब नाराजगी भुलाकर सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से गए थे मिलने | makar sankranti 2020 : Horoscope 15 January Rashifal 2020 | Patrika News
ग्वालियर

मकर संक्रांति कल, जब नाराजगी भुलाकर सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से गए थे मिलने

मलमास खत्म होगा, शुरू होंगे शुभ कार्य

ग्वालियरJan 14, 2020 / 07:26 pm

monu sahu

 Rashifal

मकर संक्रांति कल, जब नाराजगी भुलाकर सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से गए थे मिलने

ग्वालियर। मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को ग्वालियर चंबल संभाग में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सूर्य का मकर राशि में आगमन 14 जनवरी मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद रात 2 बजकर 7 मिनट पर हो रहा है। मध्य रात्रि के बाद संक्रांति होने की वजह से इसका पुण्य काल अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर तक होगा। इसी वजह से मकर संक्रांति बुधवार 15 जनवरी को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी भुलाकर उनके घर गए थे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान,दान,पूजा आदि करने से व्यक्ति का पुण्य प्रभाव हजार गुना बढ़ जाता है। इस दिन से मलमास खत्म होने के साथ शुभ माह प्रारंभ हो जाता है। इस खास दिन को सुख और समृद्धि का दिन माना जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ एच जैन ने बताया कि जहां तक इस पर्व से जुड़ी विशेष बात है तो मकर संक्रांति पर्व को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है।
इस दिन सूर्य उत्तर की ओर बढऩे लगता है जो ठंड के घटने का प्रतीक है। इस बार तो मकर संक्रांति का पर्व महाकुम्भ के अवसर पर पड़ रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं जो मकर राशि के शासक थे। पिता और पुत्र आम तौर पर अच्छी तरह नहीं मिल पाते इसलिए भगवान सूर्य महीने के इस दिन को अपने पुत्र से मिलने का एक मौका बनाते हैं।

तिल-गजक की मांग बढ़ी
मकर संक्रांति का दिन नजदीक आते ही तिल-गुढ़ और गजक की मांग बढ़ गई है। शहर में जगह-जगह गजक की दुकानें लग गई हैं। इस दिन गजक का बहुत महत्व है।
makar sankranti 2020 : Horoscope 15 January Rashifal 2020
मेष – अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करे। नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न ले। यह संसार का नियम है। जिस पेड़ पर फल रहते हैं लोग वहीं पत्थर मारते हैं।
वृषभ-सहयोगी समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे है। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करे। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में डाल सकती है।

मिथुन-किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदले। जैसे हैं वेसे रहने में ही आप का फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे हैं। सफलता मिलेगी।

कर्क-किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप से द्वेष रखते हैं।

सिंह-कार्य के प्रति आप की रुचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

कन्या-किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है। समय का इंतजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी।

तुला-मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करे और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हो तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा ले।
वृश्चिक-विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझ-बूझ से काम ले। नौकरी की तलाश में यात्रा हो सकती है।

धनु-पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चकते कार्यस्थल पर विवाद संभव है।

मकर-उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।


कुम्भ-किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बड़े, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढेंग़े । पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती हैं।

मीन-भावनात्मक रिश्तों में नजदीकियंा बढ़ेंगी। युवाओं को योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। विरोधी परास्त होगे।

दान करना पुण्यकारी
इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना बेहद पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान देना विशेष रूप से फलदायी माना गया है। देश के विभिन्न मंदिरों को इस दिन विशेष रूप से सजाया जाता है और इसी दिन से शुभ कार्यों पर लगा प्रतिबंध भी खत्म हो जाता है। इस पर्व पर उत्तर प्रदेश में खिचड़ी सेवन एवं खिचड़ी दान का अत्यधिक महत्व होता है।

Home / Gwalior / मकर संक्रांति कल, जब नाराजगी भुलाकर सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से गए थे मिलने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो