scriptसांसारिक जीवन से अनमोल समय निकालकर भगवान का स्मरण कर जीवन सफल बनाएं | Make life successful by remembering God by taking precious time away | Patrika News
ग्वालियर

सांसारिक जीवन से अनमोल समय निकालकर भगवान का स्मरण कर जीवन सफल बनाएं

– लोहामंडी जैन मंदिर से निकली मुनि विहसंत सागर की मंगल प्रवेश कलश यात्रा

ग्वालियरDec 13, 2019 / 11:30 pm

Narendra Kuiya

सांसारिक जीवन से अनमोल समय निकालकर भगवान का स्मरण कर जीवन सफल बनाएं

सांसारिक जीवन से अनमोल समय निकालकर भगवान का स्मरण कर जीवन सफल बनाएं

ग्वालियर. मानव जीवन बहुमूल्य है। इसमें मानस रूपी भाव होना चाहिए। धन-संपत्ति तो आपने खूब कमा ली लेकिन मानस रूप प्राप्त कर प्रभु की भक्ति नहीं की तो यह मानव जीवन व्यर्थ है। प्रभु की आराधना और संतों की सेवा करना यही मानव का धर्म है। यही मनुष्य को सद्मार्ग पर ले जाने का साधन और मोक्ष का मार्ग भी। सांसारिक जीवन से अनमोल समय निकालकर भगवान का स्मरण कर जीवन सफल बनाना चाहिए। यह विचार मुनि विहसंत सागर ने शुक्रवार को लोहामंडी स्थित जैन मंदिर में मंगल प्रवेश के दौरान धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर मुनि विश्वसूर्य सागर भी मौजूद थे।
चातुर्मास मंगल कलश शोभायात्रा निकाली
जैन मुनि विहसंत सागर एवं मुनि विश्वसूर्य सागर का लोहमंडी स्थित जैन मंदिर में मंगल प्रवेश ढोल और तासे के साथ कराया गया। मंगल प्रवेश के बाद चातुर्मास मंगल कलश शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ मुख्य मार्गों से होती हुई किलागेट नयागंज पहुंची। यहां मुनि ने मंत्रोच्चारण के साथ चातुर्मास मंगल कलश की स्थापना की। शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह मुनि के पदप्रक्षालन कर आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें भजनों पर गुरु भक्तों ने नृत्य किया।
मुनिसुव्रतनाथ की पालकी शोभायात्रा शनिवार को निकलेगी
बरई पंचकल्याणक में आचार्य विशुद्ध सागर से प्रतिष्ठा होकर आई भगवान मुनिसुव्रतनाथ की दो नवीन प्रतिमाओं की पालकी शोभायात्रा 14 दिगंबर सुबह 7 बजे राम मंदिर स्थित दिगंबर जैन मंदिर से गाजेबाजे के साथ निकाली जाएगी।

Home / Gwalior / सांसारिक जीवन से अनमोल समय निकालकर भगवान का स्मरण कर जीवन सफल बनाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो