scriptवेट लॉस और मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बनाने करें रनिंग | Make running to make weight loss and muscle strong | Patrika News
ग्वालियर

वेट लॉस और मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बनाने करें रनिंग

बॉडी को फिट रखने के लिए दौड़ सबसे अच्छा विकल्प है। दौड़ना एक्सरसाइज के सबसे सरल रूपों में से एक है। क्योंकि यह सिर्फ आपके अतिरिक्त वजन को कम करने में ही मदद नहीं करता, बल्कि आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसे हर एज ग्रुप के लोग कर सकते हैं। चाहे वह बच्चे हों, बड़े हों या सीनियर सिटीजन।

ग्वालियरJun 04, 2020 / 01:03 am

Harish kushwah

वेट लॉस और मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बनाने करें रनिंग

वेट लॉस और मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बनाने करें रनिंग

ग्वालियर. बॉडी को फिट रखने के लिए दौड़ सबसे अच्छा विकल्प है। दौड़ना एक्सरसाइज के सबसे सरल रूपों में से एक है। क्योंकि यह सिर्फ आपके अतिरिक्त वजन को कम करने में ही मदद नहीं करता, बल्कि आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसे हर एज ग्रुप के लोग कर सकते हैं। चाहे वह बच्चे हों, बड़े हों या सीनियर सिटीजन। शहरवासी रनिंग की इम्पॉर्टेंस समझते हैं। यही कारण है कि जीवाजी यूनिवर्सिटी, एसएएफ ग्राउंड, एलएनआइपीई, कैंसर हिल्स, गांधी रोड पर हर एज ग्रुप के लोग दौड़ते मिलेंगे। हालांकि इस समय कोविड-19 के कारण सभी की रनिंग बंद है। रनिंग डे के अवसर पर हम आपको दौड़ने के फायदे से परिचित करा रहे हैं।
रनिंग इंस्ट्रक्टर मुख्त्यार सिंह ने बताया कि फिटनेस के लिए रनिंग करने वालों की संख्या काफी अधिक है। इसमें हर एज ग्रुप के लोगों को रनिंग डेस्टिनेशन में देखा जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार जो व्यक्ति एक सप्ताह में 50 मील तक दौड़ता है, उनमें अन्य की तुलना में एचडीएल अधिक बढ़ता है। कोलस्ट्रॉल कम होता है और शरीर में वसा में बहुत ज्यादा कमी होती है। दौड़ने से ना केवल मांसपेशियां मजबूत होती हैं बल्कि इससे वजन नियंत्रित होता है। साथ ही आप पर उम्र का असर भी देर से दिखाई देता है।
एक नजर में

दौड़ना एक उच्च तीव्रता वाला कार्डियोवास्कुलर वर्कआउट है, जिसके कई शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस लाभ हैं। यह सबसे अधिक आसानी से किया जा सकने वाला एरोबिक व्यायाम है। इसे आसानी से सीखा जा सकता है।
दौड़ने के लिए जूतों की एक अच्छी जोड़ी, आरामदायक कपड़े, पानी की बोतल और एक तौलिए के अलावा किसी भी महंगे उपकरण की आवश्यकता नहीं होती।

सीमेंट वाली सड़कों और जमीन पर दौड़ने से बचें। घास आउटडोर के लिए अच्छा विकल्प है। सख्त सतह पर नियमित उच्च तीव्रता और उच्च प्रभाव वाली गतिविधियां जैसे दौड़ना और जॉगिंग करने से बोंस को नुकसान होता है।
आप पसीने के रूप में बहुत सा पानी और लवण खो देते हैं। इसलिए इनकी पूर्ति बहुत महत्वपूर्ण है। दिन में लिक्विड अधिक से अधिक लें और अपनी डाइट में एनर्जेटिक चीजें रखें।

Home / Gwalior / वेट लॉस और मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बनाने करें रनिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो