scriptभाभी के डर से देवर ने किया ये खौफनाक काम, अब ये हुई दोनों की हालत | man attempt suicide in gwalior | Patrika News
ग्वालियर

भाभी के डर से देवर ने किया ये खौफनाक काम, अब ये हुई दोनों की हालत

भाभी के डर से देवर ने किया ये खौफनाक काम, अब ये हुई दोनों की हालत

ग्वालियरSep 22, 2018 / 12:04 pm

Gaurav Sen

man injured

भाभी के डर से देवर ने किया ये खौफनाक काम, अब ये हुई दोनों की हालत

ग्वालियर। इंदरगंज इलाके में शुक्रवार दोपहर फर्नीचर कारीगर ने ब्लैड से अपना गला काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। गला कटने से जमीन पर काफी खून बह गया। उसने बताया मोहल्ले की भाभी से एक हजार रुपए उधार लिए थे। रुपयों के लिए भाभी और उसका पति तंग कर रहे थे। परेशान होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस उसके घर पहुंची। उसे जेएएच के ट्रॉमा में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक कृष्णा मंदिर के पास गेंड़े वाली सडक़ निवासी पप्पन माहौर (40) पुत्र हरप्रसाद ने दोपहर करीब 1 बजे खुद का गला काट लिया। पप्पन फर्नीचर का काम करता है। शराब पीने का आदि है। सागर के मकान में पिछले तीन साल से किराए से रह रहा है। उसने बताया निशा भाभी से करीब डेढ़ महीने पहले एक हजार रुपए उधार लिए थे। किसी कारण पैसे नहीं दे सका इसलिए निशा तंग करने लगी। शुक्रवार को निशा के पति रूपेश के साथ उसने शराब पी। इसके बाद पति पैसे मांगने के लिए दबाब डालने लगा। इसके बाद उसने गला काटा।

मां काम पर, पिता बीमार
पप्पन की मां पूड़ी बेलने का काम करती है। पिता बीमार होने के कारण घर में ही रहते हंै। शुक्रवार सुबह मां काम पर चली गई थी। उसी दौरान पप्पन ने ब्लैड से गला काट लिया। पिता दूसरे कमरे में थे इसलिए उन्हें पता नहीं चला। मकान मालिक ने देखा तब उन्हें बताया।

लडक़ी बुलाकर लाई पुलिस तब अस्पताल भेजा
घटना के बाद मोहल्ले की एक लडक़ी ने डायल 100 को फोन किया। लेकिन फोन लगा नही। वह दौडकऱ गैंडेवाली सडक़ स्थित पुलिस चौकी पहंची। प्रधान आरक्षक कालीचरण को पूरी घटना बताई। कालीचरण बिना देर किए मौके पर पहुंचे। उन्होंने पप्पन की गंभीर हालत देखकर मकान मालिक सागर के साथ ऑटो में पप्पन को अस्पताल भिजवाया।
जमीन पर खून पड़ा था

लडक़ी ने चौकी आकर जैसे ही मुझे बताया मैं मौके पर पहुंचा। देखा पप्पन के गले से खून बह रहा है। जमीन पर भी खून और ब्लैड पड़ा था। मैंने तुरंत उसे अस्पताल रवाना किया।
कालीचरन, प्रधान आरक्षक

Home / Gwalior / भाभी के डर से देवर ने किया ये खौफनाक काम, अब ये हुई दोनों की हालत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो