script150 फीट की उंचाई से गिरने के बाद जिंदा बच निकला ये आदमी, जाकों राखें साइयां मार सके न कोए | man found alive after jump from gwalior fort from 150 feet height | Patrika News
ग्वालियर

150 फीट की उंचाई से गिरने के बाद जिंदा बच निकला ये आदमी, जाकों राखें साइयां मार सके न कोए

Gwalior fort: पुलिस ने बताया है कि तीन महिने पहले मोहल्ले की नाबालिग लडक़ी से साथ सुनील ने तिघरा घुमाने ले जाने के बहाने उसके साथ बलात्कार किया था। सुनील कारपेंटर का काम करता था। नशे का आदी भी है। रेप केस में पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस ने बताया की नशे की हालत में ही वह किले पर आत्महत्या करने पहुंचा था लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। लेकिन अब कानून सुनील को उसके किए की सजा देगा।

ग्वालियरAug 31, 2019 / 08:27 pm

Gaurav Sen

man found alive after jump from gwalior fort from 150 feet height

man found alive after jump from gwalior fort from 150 feet height

गौरव रामा सेन @ ग्वालियर

कहते हैं जिसकी मौत नहीं आई वो कितने भी जतन करले लेकिन अपनी जिंदगी से छुटकारा नहीं पा सकता। कुछ ऐसा ही हुआ ग्वालियर के एक युवक के साथ। जिसने 150 फीट की उंचाई से छलांग लगाई लेकिन मौत को गले नहीं लगा पाया। आत्महत्या करने के ख्याल से ग्वालियर किले पहुंचे इस युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश तो की लेकिन सफल नहीं हो सका। किले से कूंदने की कोशिश करने पर लोगों ने इसे देखा और बचाने की कोशिश की जानकारी लेने पर पता चला की यह युवक नाबालिग के साथ रेप का आरोपी है।

हुआ यूं की शुक्रवार को सुनील कुशवाह निवासी कुशवाह मोहल्ला बहोड़पुर किले पर अपने दोस्त श्याम रावत निवासी शीलनगर की बाइक लेकर किले पर पहुंचा। गाड़ी से पेट्रोल निकालकर उसे गाड़ी पर छिडक़ा और गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। वहां मौजूद सैलानियों ने उसे ऐसा करने से रोका तो सहस्त्रबाहु मंदिर की दिवार से उसने 150 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। यह देख लोगों के होश उड़े गए। बारिश का सीजन होने के कारण किले की दीवार से लेकर तलहटी तक घने पेड़-पौधे उग आए हैं। लोगों ने झांक कर देखा तो सुनील कहीं नजर नहीं आया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। नगर-निगम की टीम भी पहुंची। 35 फीट की गहराई पर जाकर सुनील झाडिय़ों में अटक गया। उसने आवाज लगाकर लोगों से संपर्क किया। अपना नाम और मोबाइल नं बताया लेकिन उसका नं. बंद आता रहा। पुलिस के पहुंचने बाद रेसक्यू टीम के लोगों ने रस्सी की मदद से गहराई में उतर कर उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। उसे ढूंढते हुए पुलिस को पूरी रात हो गई। स्नीफर डॉग भी बुलाए गए तब भी फायदा नहीं मिला।

VIDEO: किले से कूंदने वाला निकला रेप का आरोपी, तिघरा पर किया था नाबालिग का रेप, पुलिस कर रही है तलाश

इस दौरान हुआ ये की सुनील झाडिय़ों में फंसने के कारण सीधे नीचे नहीं गिर पाया। पेड़ों की वजह से बीच में ही फंस गया। घायल अवस्था में किसी तरह वह धीरे-धीरे खिसलता हुआ पेड़-पौधों का सहारा लेते हुए मुख्य सडक़ पर जा पहुंचा और वहां से हजीरा क्षेत्र निकल गया। रात भर वहां गुजार कर सुबह होश आते ही सीधे ग्वालियर न्यायालय पहुंचा और सरेंडर कर दिया। तब कहीं जाकर ये बात पता चली। इस दौरान शनिवार सुबह पुलिस व नगर निगम टीम लगातार सुनील की तलाश किले पर कर रही थी।

VIDEO: पहले लगाई गाड़ी में आग, लोगों ने रोका तो 300 फीट की उंचाई लगा दी छलांग

 

ईश्वर ने बख्शी जिंदगी अब कानून देगा सजा
पुलिस ने बताया है कि तीन महिने पहले मोहल्ले की नाबालिग लडक़ी से साथ सुनील ने तिघरा घुमाने ले जाने के बहाने उसके साथ बलात्कार किया था। सुनील कारपेंटर का काम करता था। नशे का आदी भी है। रेप केस में पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस ने बताया की नशे की हालत में ही वह किले पर आत्महत्या करने पहुंचा था लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। लेकिन अब कानून सुनील को उसके किए की सजा देगा।

man found alive after jump from gwalior fort from 150 feet height
man found alive after jump from gwalior fort from 150 feet height

Home / Gwalior / 150 फीट की उंचाई से गिरने के बाद जिंदा बच निकला ये आदमी, जाकों राखें साइयां मार सके न कोए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो