scriptपांच महीने पहले की लव मैरिज फिर दी प्यार को ऐसी सजा,खुद थाने पहुंच बताई सच्चाई | Man Kills Wife After 5 Months love Marriage | Patrika News
ग्वालियर

पांच महीने पहले की लव मैरिज फिर दी प्यार को ऐसी सजा,खुद थाने पहुंच बताई सच्चाई

पांच महीने पहले की लव मैरिज फिर दी प्यार को दी ये सजा,खुद थाने पहुंच बताई सच्चाई

ग्वालियरJul 20, 2018 / 04:25 pm

monu sahu

woman dead

पांच महीने पहले की लव मैरिज फिर दी प्यार को ऐसी सजा,खुद थाने पहुंच बताई सच्चाई

ग्वालियर। पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर पति सीधे थाने पहुंचा और पुलिस से बोला पत्नी की हरकतों से तंग आकर उसे मार दिया। उसका शव घर में फर्श पर पड़ा है। सुबह-सुबह उसकी बात सुनकर पुलिसकर्मी सकते में आ गए। सिरफिरा मजाक तो नहीं कर रहा,इसलिए उसे पकड़ कर मौके पर ले गए तो वहां उसकी पत्नी का शव पड़ा मिला। हत्यारे का आरोप है कि पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था। इसलिए उसकी जान ली है।
हजीरा टीआई रमेश डांडे ने बताया इंदिरा नगर में साधना कोरी (28) को पति विजय सिंह ने मार दिया। विजय गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी में ड्राइवर है। साधना से करीब 5 महीने पहले उसने लव मैरिज की थी। करीब दो महीने से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। बुधवार-गुरुवार रात विजय सिंह घर आया तो पत्नी से कहासुनी हुई। उसने पत्नी से पास बैठकर बात सुनने के लिए कहा,लेकिन साधना ने उसे जलील किया और तैश में दूसरे कमरे में चली गई। उसके तेवर से विजय ने आपा खो दिया। उस वक्त तो चुपचाप सो गया। सुबह करीब 5 बजे उठा। साधना दूसरे कमरे में सो रही थी वहां जाकर उसका गला दबा दिया।
आए दिन होता था विवाद
पड़ोसियों ने भी पुलिस को बताया साधना और विजय में आए दिन झगड़ा होता था। कई बार पड़ोसियों ने भी दोनों को समझाया लेकिन आए दिन की बात हो गई तो लोगों ने उन्हें टोकना बंद कर दिया।
परिजन ले गए शव
साधना की हत्या का पता चलने पर उसके परिजन भी ग्वालियर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया साधना मर्जी से जिदंगी जीने के आदी थी। विजय से उसके शादी का फैसला परिजन को मंजूर नहीं था,लेकिन उसने बात नहीं मानीं।
पति बोला- दोस्तों से फोन पर घंटों बात करती थी
विजय ने पूछताछ में खुलासा किया साधना मूलत: औरेया की रहने वाली थी। साधना की दूसरी शादी उसके साथ हुई है। शादी के बाद साधना बहू बनकर घर में आई लेकिन उसकी हरकतें ठीक नहीं थीं। उसकी मौजूदगी में दोस्तों से फोन पर घंटों बातें करती थी। टोकने पर उसे मारने की धमकी देती।आए दिन पैसों के लिए झगड़ा करती। इन हरकतों से तंग आ चुका था। उसे कई बार सलीके से रहने के लिए समझाया तो साधना ने धमकी दी कि उसे सुधारने की कोशिश करेगा तो उसके लिए ठीक नहीं होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो