scriptकंसनट्रेशन पॉवर बढ़ाने के साथ बीमारियों से बचाता है मेडिटेशन | Meditation prevents diseases with increasing power | Patrika News
ग्वालियर

कंसनट्रेशन पॉवर बढ़ाने के साथ बीमारियों से बचाता है मेडिटेशन

बिगड़ी लाइफ स्टाइल में हेल्दी रहने के लिए योग और ध्यान को लोगों ने अपने जीवन में शामिल कर लिया है। ध्यान न सिर्फ कंसनट्रेशन पॉवर बढ़ाता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। यही कारण है कि देश-दुनिया में आज योग और ध्यान को अपनाया गया है।

ग्वालियरJun 02, 2020 / 01:04 am

Harish kushwah

कंसनट्रेशन पॉवर बढ़ाने के साथ बीमारियों से बचाता है मेडिटेशन

कंसनट्रेशन पॉवर बढ़ाने के साथ बीमारियों से बचाता है मेडिटेशन

ग्वालियर. बिगड़ी लाइफ स्टाइल में हेल्दी रहने के लिए योग और ध्यान को लोगों ने अपने जीवन में शामिल कर लिया है। ध्यान न सिर्फ कंसनट्रेशन पॉवर बढ़ाता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। यही कारण है कि देश-दुनिया में आज योग और ध्यान को अपनाया गया है। शहर में भी कई संस्थाएं ऐसी हैं, जो प्रतिदिन पार्क में योग क्रियाएं और ध्यान कराती हैं। हालांकि इन दिनों कोविड-19 के कारण सभी अपने घरों में ही मेडिटेशन कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही पार्कों में क्लासेस शुरू होंगी। वर्ल्ड मेडिटेशन डे के अवसर पर हम आपको मेडिटेशन से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं।
मेडिटेशन एक ऐसी मानसिक अवस्था है, जिसमें व्यक्ति अपने दिमाग और मन को एकाग्रचित करने की कोशिश करता है। कई धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के रूप में प्राचीन काल से ध्यान करने का अभ्यास किया जा रहा है। मन को एकाग्र करने की जरूरत सबसे अधिक बच्चों को पड़ती है, जो बच्चे मेडिटेशन करते हैं, उनकी बौद्धिक क्षमता अन्य की अपेक्षा अधिक होती है।
योग के लोकप्रिय मेडिटेशन

योग के 8 स्तर यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि में से भी ध्यान को सबसे ज्यादा लोकप्रिय, मान्य और तुरंत फ ायदा पहुंचाने वाला माना जाता है। योगाचार्य आशुतोष द्विवेदी ने बतया कि मेडिटेशन सबसे अधिक लोगों के बीच पसंद किया जाता है। इसे मेल, फीमेल, बच्चे सभी करते हैं।
मेडिटेशन के फायदे

दिल से संबंधित बीमारियों के साथ जी रहे लोगों के लिए नियमित ध्यान हेल्दी रहने के लिए मददगार है।

ध्यान से मानसिक चंचलता और अस्थिरता पर नियंत्रण आता है।
मानसिक तनाव, चिंता, भय और हीनभावना से छुटकारा मिलता है।

कमजोर दिमाग और भूलने की समस्या से मुक्ति मिलती है।

गुस्सा करने की आदत धीरे-धीरे काबू में आ जाती है। पूरे दिन अच्छा और सकारात्मक माहौल बना रहता है।
किसी भी काम में एकाग्रचित होकर मन लगता है।

Home / Gwalior / कंसनट्रेशन पॉवर बढ़ाने के साथ बीमारियों से बचाता है मेडिटेशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो