scriptमहिला सम्मान में निकलेगी रैली, झांकी से बेटी बचाओ का संदेश | Message of daughter rally to be held in women's honor | Patrika News
ग्वालियर

महिला सम्मान में निकलेगी रैली, झांकी से बेटी बचाओ का संदेश

इंटनेशनल वुमंस डे के उपलक्ष्य में बेटी है तो कल है संस्था की ओर से 10 मार्च को महिला सम्मान रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली शहर भर में घूमकर लगभग 25 किमी की दूरी तय करेगी। रैली की शुरुआत कम्पू स्थित बेटी बचाओ चौराहे से सुबह 9 बजे की जाएगी

ग्वालियरMar 07, 2019 / 07:14 pm

Harish kushwah

International Women's Day

International Women’s Day

ग्वालियर. इंटनेशनल वुमंस डे के उपलक्ष्य में बेटी है तो कल है संस्था की ओर से 10 मार्च को महिला सम्मान रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली शहर भर में घूमकर लगभग 25 किमी की दूरी तय करेगी। रैली की शुरुआत कम्पू स्थित बेटी बचाओ चौराहे से सुबह 9 बजे की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी उपस्थित रहेंगी। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था की संरक्षक समीक्षा गुप्ता ने दी। संस्था की अध्यक्ष वंदना शर्मा ने बताया कि रैली में सबसे आगे ब्रांड एम्बेसडर बेटियों की झांकी रहेगी। इसके साथ ही बेटी बचाओ, भ्रूण हत्या रोकने, शिक्षा जरूरी एवं शहीदों की झांकी को भी शामिल किया जाएगा। झांकी के पीछे फोर व्हीलर, टू व्हीलर शहर को संदेश देते चलेंगे। सभी बेटियां और महिलाएं पिंक साड़ी, टीशर्ट में नजर आएंगी।
ये रहेगा रूट

यह रैली बेटी बचाओ चौराहे से शुरू होकर रॉक्सी पुल, सराफा बाजार, राम मंदिर, फालका बाजार, शिंदे की छावनी, फूलबाग चौराहा, पड़ाव, लोको, तानसेन रोड, पड़ाव, मोती मस्जिद, नदी गेट, जयेन्द्रगंज, दाल बाजार, नया बाजार, केआरजी होते हुए वापस बेटी बचाओ चौराहे पर समाप्त होगी। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
युग्म अलंकरण समारोह कल

सांस वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 8 मार्च को दोपहर 2.30 बजे होटल शुगर पाम में युग्म अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम में सामाजिक वैज्ञानिक कमला भसीन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, डीआइजी चंबल संभाग अशोक गोयल उपस्थित रहेंगे।
जागरुकता के लिए निकालेंगे रैली

जेसीआई जोन सिक्स की ओर से 8 मार्च को सुबह 9 बजे जल विहार फूलबाग से एक जागरुकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों में मासिक धर्म से जुड़ी अवधारणााओं को खत्म करना है। यह रैली लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर समाप्त होगी। इस अवसर पर जोन पे्रसीडेंट गुलनाज जावेद एवं जोन को-ऑर्डिनेटर रानू नाहर उपस्थित रहेंगी। इस मिशन के ब्रांड एम्बेसडर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार है और यह रैली पूरे देश में अलग-अलग जोन द्वारा आयोजित की जा रही है।

Home / Gwalior / महिला सम्मान में निकलेगी रैली, झांकी से बेटी बचाओ का संदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो