scriptनाबालिग को अगवा कर 16 हजार में बेचा,ढ़ाई साल तक होता रहा रेप जब घर लौटी तो मां बन चुकी थी | minor girl raped and give birth to child | Patrika News
ग्वालियर

नाबालिग को अगवा कर 16 हजार में बेचा,ढ़ाई साल तक होता रहा रेप जब घर लौटी तो मां बन चुकी थी

फूलबाग से नाबालिग लड़की को अगवा कर 16 हजार रुपए में बेच दिया।

ग्वालियरDec 27, 2017 / 11:46 am

shyamendra parihar

minor girl sold, minor girl raped, minor girl raped and pregnant, minor girl raped and give birth to child, rape with minor girl, minor girl sold and rape, crime news, gwalior news, gwalior news in hindi, mp news

ग्वालियर। फूलबाग से नाबालिग लड़की को अगवा कर 16 हजार रुपए में बेच दिया। लड़की को जिस व्यक्ति ने खरीदा उसने अगले दिन लड़की को “साले” के हवाले कर दिया। ढाई साल से वह लड़की को घर में बंधक बनाकर रखे था। इस बीच लड़की को बेटी भी पैदा हो गई। एक महीने पहले लड़की उनके चंगुल से छूटकर शिवपुरी पहुंच गई। पड़ाव पुलिस को पता चला तो शिवपुरी से लड़की को बरामद कर लाई। पुलिस ने खरीद फरोख्त करने वाले मां-बेटे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

इस बछिया के दूध से ठीक हो जाती हैं कई गंभीर बीमारियां! जानिए क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई

एसपी डॉ. आशीष ने बताया 2014 में 14 साल की लड़की को फूलबाग से एक महिला और पुरुष अगवा करके भाग गए थे। उन्होंने उसको 16 हजार में उदलनाथ सपेरा को बेच दिया। उदल ने रातभर लड़की को एक खदान पर रखा, अगले दिन लड़की जौरासी में “साले” भुटीना नाथ के हवाले कर दी। 30 महीने से भुटीना लड़की को अपने घर में रखे था। लड़की भाग न जाए उसकी मां-रामकली और पिता राजेंद्र निगरानी करते। भुटीना लड़की से दुष्कर्म करता रहा। ६ महीने पहले बेटी पैदा हो गई।

 

सिर के उपर छत की खातिर चार साल से घुटनों के बल पर कर रहे हैं फरियाद, कभी बनती है कभी टूटती है आस

 

भुटीना मजदूरी के लिए लड़की के साथ एक महीने पहले विक्की फैक्ट्री आया। मौका मिलने पर लड़की भागकर शिवपुरी पहुंच गई। पुलिस ने उसे बरामद किया तो पूरी घटना बताई। पड़ाव थाना पुलिस ने उदल निवासी छोटी खो टिकटौली थाना सुमावली जिला मुरैना, जौरासी निवासी भुटीना और उसकी मां रामकली को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी महिला और पुरुष को पुलिस तलाश रही है।

दुष्कर्म सहित कई धाराओं के तहत एफआईआर
लड़की के अगवा होने पर पड़ाव पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। लड़की बरामद होने पर पूरा मामला खुला तो पुलिस ने दुष्कर्म, 366 (क), 370, 371, 120 बी, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की।
टीम को पांच हजार का इनाम
लड़की को बरामद करने में टीआई संतोष सिंह, उनि शिवनारायण, प्रधान आरक्षक रामभुवन, आरक्षक योगेंद्र जाट, राजकुमार, अर्चना सीता शर्मा को एसपी ने ५ हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की।

शादी के बहाने ग्वालियर लाकर किया अगवा
लड़की शिवपुरी में माता-पिता के साथ रहती थी। करीब ढाई साल पहले एक महिला और पुरुष उनके पास पहुंचे। खुद को उनके समाज का बताकर अपनी बेटी का रिश्ता उनके बेटे से करने को कहा। लड़की की मां से बोले उनकी लड़की ग्वालियर में है चलकर देख लो। बातों में आकर महिला नाबालिग बेटी को लेकर उनके साथ ग्वालियर आ गई। बस स्टैंड पर उन्होंने लड़की दिखवाई। फिर घुमाने के लिए फूलबाग पार्क ले आए।

फिर खाना बनाने के बहाने उनकी लड़की को अपनी बेटी के साथ घर भेज दिया। महिला भी उन्हें टेम्पो में बैठाने का बहाना बनाकर उनके साथ आ गई। उस महिला का पति भी बहाना बनाकर महिला को अकेला छोड़कर पार्क से निकल आया। महिला काफी देर इंतजार करती रही, लेकिन कोई नहीं लौटा फिर पड़ाव थाने जाकर एफआईआर कराई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो