ग्वालियर

खतरे में नाबालिग : बलात्कार, छेडखानी और अपहरण के 55 केस, 30 में नाबालिग बने शिकार

गांव में अपहरण, लड़कियों से छेडख़ानी और बलात्कार में शहर आगे

ग्वालियरFeb 05, 2024 / 12:27 pm

Puneet Shriwastav

खतरे में नाबालिग : बलात्कार, छेडखानी और अपहरण के 55 केस, 30 में नाबालिग बने शिकार

भंवरपुरा में 30 जनवरी की रात मजदूर दंपति को गनप्वाइंट पर लेकर उनके सामने 15 साल की बेटी से गैंगरेप ने प्रदेश दहला दिया है। हैवानियत ने साबित किया है शहर, देहात में महिलाएं (खासकर नाबालिग) सुरक्षित नहीं है। नए साल के शुरूआती दो महीने (35) में बलात्कार, छेडखानी और अपहरण की 55 वारदातें हो चुकी हैं। इनमें 30 नाबालिग लड़कियों के साथ हुई हैं।
महिला सुरक्षा को सरकारें मंथन कर रही हैं, महिला सुरक्षा का बजट बढ़ाया जा रहा है। पुलिस के पिटारे में भी महिला की सुरक्षा को लेकर तमाम स्कीम हैं। फिर महिलाओं और लड़कियों के साथ जघन्य वारदातें काबू में नहीं है। महिलाओं के साथ अपराधों का लेखा जोखा बताता है नाबालिग नशाखोरों और वहशियों के रड़ार पर हैं। शहर और देहात में हर दिन एक महिला, लड?ी के साथ अपराध हो रहा है। महिला सुरक्षा की स्कीमें शहर तक सीमित हैं। देहात में इनका नामोनिशान नहीं है। गांव के किसी सरकारी स्कूल में पुलिस की टीम ने जाकर बच्चों को गुड टच बैड टच, महिला सुरक्षा के इंतजाम, हेल्पलाइन नंबर नहीं बताए हैं।
अगवा हो गई 17 नाबालिग
जनवरी और फरवरी की शुरूआत में 17 नाबालिग अगवा हो चुकी हैं। इनमें 5 लड़कियां देहात से किडनेप हुई हैं, बाकी 12 को किडनेपर शहर से उठाकर ले गए हैं। हैरानी है 12 वारदातों में तो किडनेपर की पहचान तक नहीं हुई है। बलात्कार के 19 केस शहर और देहात में पुलिस ने दर्ज किए हैं। शहर पुलिस के खाते में 14 वारदातें आई हैं इनमें 3 रेप नाबालिगों के साथ हुए हैं। देहात में 5 बलात्कार की वारदातें हुई हैं। एक में नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ है।
महिलाओं, नाबालिगों के साथ क्राइम

वारदात शहर देहात नाबालिग कुल वारदात
अपहरण 12 5 17 17

बलात्कार 14 5 4 19
छेडखानी 12 7 9 19

गांव में सुरक्षा की शिक्षा जरूरी

गांव के स्कूलों में भी महिलाओं के प्रति अपराधों से सुरक्षा की शिक्षा देना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं होता। इन बच्चों को भी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, गुड टच बैड टच सहित सुरक्षा संबंधी बातों की जानकारी जरूरी है।
पुष्पा सिंह गुर्जर सरपंच बागवाला पंचायत (भंवरपुरा)
नशाखोरी पर काबू जरूरी, थमेंगे अपराध
शहर के साथ देहात में नशाखोरी बढ़ी है। देखेें तो अब गांव नशे का बडा बाजार साबित हो रहे हैं। महिलाओं के साथ अपराधों में नशाखोर ज्यादतर अपराध करते हैं। नशाखोरी लगाम लगाई जाए तो महिला अपराधों पर काबू होगा। इसके अलावा शहर के साथ देहात में भी लोगों और स्कूली बच्चों को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारियां देना चाहिए।
जेपी शर्मा रिटायर्ड एसपी

Home / Gwalior / खतरे में नाबालिग : बलात्कार, छेडखानी और अपहरण के 55 केस, 30 में नाबालिग बने शिकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.