scriptरात में अनजान लोगों से चार गुना किराया? | More fare than passengers at night at railway station | Patrika News
ग्वालियर

रात में अनजान लोगों से चार गुना किराया?

शासन और पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 के बाहर प्रीपेड बूथ बनवाया था, जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों के लिए किराया निर्धारित किया गया था। बूथ बंद होते ही ऑटो चालकों की मनमानी फिर से शुरू हो गई है।

ग्वालियरJul 27, 2019 / 08:54 pm

राजेश श्रीवास्तव

railway station

रात में अनजान लोगों से चार गुना किराया?

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से ऑटो चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। रात होते ही चालक शहर से अनजान व्यक्तियों से दोगुना तक किराया वसूल लेते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया ऑटो प्रीपेड बूथ बंद पड़ा हुआ है। यहां सिर्फ बोर्ड लगा है, न तो कोई कर्मचारी है न ही यहां से ऑटो मिलते हैं। इसका फायदा उठाकर ऑटो चालक मनमानी करते हैं और मनचाहा किराया लोगों से वसूल रहे हैं।
प्रशासन और पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 के बाहर प्रीपेड बूथ बनवाया था, जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों के लिए किराया निर्धारित किया गया था। यहां सूची भी लगाई गई थी, जिसके आधार पर ऑटो चालक किराया वसूलते थे। शुरुआत में कुछ दिनों तक तो यह बूथ चालू रहा, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। न ट्रैफिक पुलिस न ही प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया। बूथ बंद होते ही ऑटो चालकों की मनमानी फिर से शुरू हो गई है। प्रीपेड बूथ नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी शहर के बाहर से आने वाले लोगों को होती है, उन्हें गंतव्य की दूरी का अंदाजा नहीं होता है और इन्हें किराया भी नहीं पता होता, जिसके कारण ऑटो चालक फायदा उठाकर निर्धारित से अधिक किराया वसूल लेते हैं।
ऑटो चालकों द्वारा ऑटो में मीटर ही नहीं लगाए गए हैं, ऐसे में वह जो किराया मांगते हैं वही लोगों को देना पड़ता है। जबकि नियमानुसार सभी ऑटो में मीटर होना अनिवार्य है, बिना मीटर लगे ऑटो का रजिस्ट्रेशन भी नहीं होता है, लेकिन सांठगांठ कर यह रजिस्ट्रेशन करवा लेते हैं। ्रनियम के अनुसार ऑटो चालकों द्वारा मीटर लगाना अनिवार्य है, बिना मीटर के किराया नहीं वसूल सकते हैं, लेकिन शहर के अधिकांश ऑटो में मीटर नहीं है। जिनमें लगे थे उन्होंने भी मीटर निकालकर रख दिए हैं। जिसके कारण लोगों को निर्धारित दूरी का किराया पता नहीं चलता है। इसका फायदा ऑटो चालक उठा रहे हैं।

Home / Gwalior / रात में अनजान लोगों से चार गुना किराया?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो