scriptअहोई अष्टमी आज: संतान की दीर्घायु और कल्याण के लिए व्रत रहेंगी माताएं | Mothers will be fasting for the longevity and welfare of children | Patrika News
ग्वालियर

अहोई अष्टमी आज: संतान की दीर्घायु और कल्याण के लिए व्रत रहेंगी माताएं

अहोई माता की पूजा करने से संतान का जीवन खुशियों से भर जाता है

ग्वालियरOct 21, 2019 / 01:24 am

राजेंद्र ठाकुर

अहोई अष्टमी आज: संतान की दीर्घायु और कल्याण के लिए व्रत रहेंगी माताएं

अहोई अष्टमी आज: संतान की दीर्घायु और कल्याण के लिए व्रत रहेंगी माताएं

ग्वालियर। संतान की दीर्घायु और कल्याण के लिए माताएं सोमवार 21 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का व्रत करेंगी। दिनभर व्रत रहकर माताएं सोमवार को तारामंडल के उदय होने पर तारों को अर्घ देकर व्रत खोलेंगी और कुछ माताएं चंद्रमा को अर्घ देकर व्रत खोलेंगी।
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को अहोई माता का व्रत रखा जाता है। इस दिन अहोई माता (पार्वती) की पूजा की जाती है। अहोई व्रत रखकर माताएं अपनी संतान की रक्षा और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं। जिन लोगों के संतान नहीं हो पा रही हैं उनके लिए यह व्रत विशेष है। अहोई के दिन विशेष उपाय करने से संतान की उन्नति और कल्याण होगा।
ज्योतिषाचार्य अशोक भटनागर ने बताया कि इस बार सोमवार को अहोई अष्टमी के दिन चंद्रमा पुण्य नक्षत्र में रहेगा। इसके अलावा इस दिन साध्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस कारण यह अहोई अष्टमी की पूजा का समय और भी ज्यादा खास बन रहा है। 21 अक्टूबर शाम 5 बजकर 42 मिनट से शाम 6 बजकर 59 मिनट तक पूजा का शुभ मुहुर्त रहेगा।
कैसे रखें उपवास
– प्रात: स्नान करके अहोई की पूजा का संकल्प लें।
– अहोई माता की आकृति , गेरू या लाल रंग से दीवार पर बनाएं।
– सूर्यास्त के बाद तारे निकलने पर पूजन आरम्भ करें।
– पूजा की सामग्री में एक चांदी या सफेद धातु की अहोई ,चांदी के या सामान्य मोती की माला, जल से भरा हुआ कलश, दूध-भात, हलवा और पुष्प, दीप आदि रखें।
– पहले अहोई माता की रोली, पुष्प,दीप से पूजा करें , उन्हें दूध भात अर्पित करें
– फिर हाथ में गेंहू के सात दाने और कुछ दक्षिणा (बयाना) लेकर अहोई की कथा सुनें।
– कथा के बाद माला गले में पहन लें और गेंहू के दाने तथा बयाना सासू माँ को देकर उनका आशीर्वाद लें।
– अब चन्द्रमा को अघ्र्य देकर भोजन ग्रहण करें।
– चांदी की माला को दीवाली के दिन निकाले और जल के छींटे देकर सुरक्षित रख लें।

Home / Gwalior / अहोई अष्टमी आज: संतान की दीर्घायु और कल्याण के लिए व्रत रहेंगी माताएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो