scriptनगर निगम को केवल राजस्व की चिंता, बिगड़ते हालातों में नहीं कोई सुधार | Municipal corporation only concerns about revenue, no improvement in d | Patrika News
ग्वालियर

नगर निगम को केवल राजस्व की चिंता, बिगड़ते हालातों में नहीं कोई सुधार

नगर निगम को केवल राजस्व की चिंता, बिगड़ते हालातों में नहीं कोई सुधार

ग्वालियरJul 11, 2019 / 10:59 am

Parmanand Prajapati

नगर निगम को केवल राजस्व की चिंता, बिगड़ते हालातों में नहीं कोई सुधार

नगर निगम को केवल राजस्व की चिंता, बिगड़ते हालातों में नहीं कोई सुधार

ग्वालियर. नगर निगम के अंतर्गत आने वाले आदित्यपुरम क्षेत्र में जरूरी सुविधाओं का अभाव बना होने के कारण स्थानीय लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कॉलेानी में सबसे बड़ी समस्या पानी निकास व्यवस्था को लेकर बनी हुई है। क्योंकि कॉलोनी में ड्रैनेज सिस्टम पूरी तरह से फैल हो चुका है। ऐसे में हल्की सी बारिश होने पर ही गलियां दल-दल में तब्दील हो जाती है। जिससे लोगों को निकलने मेें परेशानियां का सामना करना पड़ता है। गलियों में पानी भरा होने और बिजली के तार नीचे लटके होने के कारण लोगों को हादसों का डर बना रहता है। इसके बावजूद भी संबंधित विभाग द्वारा कॉलोनीवासियों की समस्या का निराकरण कराए जाने के संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आदित्य पुरम क्षेत्र कहने को तो नगर निगम के अधीन आता है, लेकिन निगम प्रशासन द्वारा कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं का निराकरण कराए जाने के संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। जिस कारण ही कॉलोनी के लोगों को आए दिन समस्याओं से जूझना पड़ता है। कॉलोनी में पानी निकास व्यवस्था को लेकर नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। ऐसे में लोगों के घरों से निकलने वाला पानी सडक़ पर ही भरा रहता है। वहीं जब भी बारिश होती है तो पूरी गलियां पानी से लबालब हो जाती है। ऐसे में पैदल राहगीरों का निकलना दुस्वार हो जाता है। वहीं सडक़ पर बने गड्ढ़ों में पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता है और वह गड्ढों में गिरकर दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते है। फिर भी निगम प्रशासन उदासीन बना हुआ है। जिस कारण ही क्षेत्र के लोगों की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो