scriptअकेली महिला का मर्डर, ऐसी अवस्था में मिला शव | Murder of a lonely woman, dead body found in such condition | Patrika News
ग्वालियर

अकेली महिला का मर्डर, ऐसी अवस्था में मिला शव

गरीबों को बांटे गए सरकारी आवास में अकेली रहने वाली महिला का शव तीसरी मंजिल पर घर में लावारिस पड़ा मिला। शुक्रवार को दामाद उससे मिलने आया तो वारदात पता चली। महिला के चेहरे और आंख पर चोट के निशान थे। जाहिर है उसकी हत्या की गई है। दामाद ने सास की जान लेने में किसी राबिन पर शक जाहिर किया है।

ग्वालियरJan 04, 2020 / 01:29 am

रिज़वान खान

murder

अकेली महिला का मर्डर, ऐसी अवस्था में मिला शव

ग्वालियर. गरीबों को बांटे गए सरकारी आवास में अकेली रहने वाली महिला का शव तीसरी मंजिल पर घर में लावारिस पड़ा मिला। शुक्रवार को दामाद उससे मिलने आया तो वारदात पता चली। महिला के चेहरे और आंख पर चोट के निशान थे। जाहिर है उसकी हत्या की गई है। दामाद ने सास की जान लेने में किसी राबिन पर शक जाहिर किया है। हत्या से पहले उसके साथ छेडख़ानी की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस मान रही है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है।
सुरेन्द्र राणा निवासी हुरावली ने बताया सास नीतू राणा (40) नीडम के पास सरकारी मल्टी सी 9 की तीसरी मंजिल पर रहती थी। दो दिन पहले उससे फोन पर बात हुई थी तब नीतू ने तबियत खराब होना बताया था। उसके बाद नीतू का फोन रिसीव नहीं हुआ तो उससे मिलने आया था। नीतू के फ्लैट की कुंडी बाहर से लगी थी। उसे खोलकर अंदर गया तो सास का शव पलंग पर पडा मिला। पडोसियों को घटना बताकर पुलिस को बुलाया। सुरेन्द्र का कहना था कि सास को मारा गया है। उसे रॉबिन पर शक है। क्योंकि दो दिन पहले रॉबिन का सास से झगड़ा हुआ था। फोन पर उसने बताया था कि रॉबिन उसे तंग करता है उससे डर लग रहा है।

मौत से पहले संघर्ष

फोरेसिंक एक्सपर्ट विनोद ढींगरा का कहना है नीतू के शव के पास माला के मोती बिखरे पडे थे। इससे लगता है कि उसकी हत्या हुई है। मारने वाले से संघर्ष में माला टूटी है। आंख पर चोट का निशान भी मिला है। शब करीब 36 घंटे से ज्यादा पुराना था। इसलिए चोट की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
पुलिस से कर चुकी थी शिकायत : नीतू की गुजर बसर कैसे चलती थी इस बारे में पडोसी कुछ नहीं बता पाए हैं। लेकिन लोगों ने खुलासा किया रॉबिन से नीतू का पहले भी विवाद हो चुका था। तब पुलिस रॉबिन को पकड कर भी ले गई थी। दो दिन पहले भी रॉबिन और नीतू के बीच विवाद हुआ था।

पति धौलपुर में, अकेली रहती थी
विश्वविद्यालय टीआई रामनरेश यादव ने बताया नीतू मल्टी में अकेली रहती थी। उसका पति राजेश धौलपुर में रहता है। दंपति के बीच दूरी की क्या वजह थी। यह भी पता लगाया जाएगा। नीतू की गुजर कैसे चलती थी। उसके पास आने जाने वालों का पता भी लगाया जाएगा। सुरेन्द्र ने सास की मौत के पीछे रॉबिन पर शक जाहिर किया है। इसलिए रॉबिन को ढूंढा जा रहा है।

महिला को गला घोंटकर मारा गया है, उसकी जान लेने से पहले छेडख़ानी की कोशिश भी हुई है इस आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। उसकी भी जांच की जा रही है।
नवेदिता नायडू सीएसपी विश्वविद्यालय
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो